फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff And Sanjay Dutt Starrer Baghi 4 Trailer Release Here Is The Glimpse Of Wild Action

Baghi 4 Trailer: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा जबरदस्त एक्शन और खूनखराबा

Sat, 30 Aug 2025 11:41 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 30 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

Baghi 4 Trailer Release: टाइगर श्रॉफ एक बार फिर बागी बन गए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर सामने आ गया है। देखिए कैसा है ट्रेलर।

विज्ञापन
Tiger Shroff And Sanjay Dutt Starrer Baghi 4 Trailer Release Here Is The Glimpse Of Wild Action
बागी 4 का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर एक्शन पैक्ड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अंधाधुंध खूनखराबा और वॉयलेंस देखने को मिल रहा है। ट्रेलर कहीं न कहीं आपको ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ जैसी फिल्मों की भी याद दिला रहा है।
विज्ञापन

Tiger Shroff And Sanjay Dutt Starrer Baghi 4 Trailer Release Here Is The Glimpse Of Wild Action
बागी 4 का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्मी डायलॉग्स और खूनखराबा
‘लव स्टोरी तो बहुत सुनी थीं, देखी थीं। लेकिन ऐसी एक्शन पैक्ड लव स्टोरी जिंदगी में पहली बार देखी है।’ ट्रेलर की शुरुआत इस वॉइस ओवर से होती है। इसके बाद एंट्री होती है संजय दत्त की जो खून से लथपथ सफेद रंग के कोट-पैंट में नजर आते हैं। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर में कुछ एक फिल्मी डायलॉग्स के साथ जबरदस्त एक्शन और खूनखराबा देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि इस ट्रेलर पर उम्र की पाबंदियां लगी हैं और इसे यहां दिखाया भी नहीं जा सकता। ट्रेलर में सुनने को मिलता है कि टाइगर श्रॉफ का किरदार रॉनी हेलोसिनेशन यानी मतिभ्रम से ग्रसित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff And Sanjay Dutt Starrer Baghi 4 Trailer Release Here Is The Glimpse Of Wild Action
बागी 4 का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में दिखी फिल्म की बाकी कास्ट
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। इसमें सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, हरनाज कौर संधू और सौरभ सचदेवा जैसे सितारे भी नजर आते हैं। ट्रेलर में कुछ एक सीन में टाइगर श्रॉफ नेवी ऑफिसर के किरदार में भी दिखे हैं। ‘बागी 4’ में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अंधाधुंध खूनखराबा कर रहा है। ट्रेलर में दिखता है कि फिल्म का हर किरदार एक्शन कर रहा है। सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Tiger Shroff And Sanjay Dutt Starrer Baghi 4 Trailer Release Here Is The Glimpse Of Wild Action
बागी 4 का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘द बंगाल फाइल्स’ से होगी ‘बागी 4’ की टक्कर
ए हर्षा द्वारा निर्देशित और साजिड नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘बागी 4’ आगामी शुक्रवार यानी 5 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस दिन बॉक्स ऑफिस विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ भी दस्तक दे रही है। ऐसे में ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को भी मिल सकती है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed