फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Theatre actor playing demon in Ramayana kills pig on stage arrested in Odisha

Theatre Actor Kills Pig: अभिनेता ने मंच पर फाड़ा सूअर का पेट, खाया कच्चा मांस; विधानसभा तक पहुंची बात

Tue, 03 Dec 2024 07:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 03 Dec 2024 07:42 AM IST
सार

Theatre Actor Kills Pig:  उड़ीसा में रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले रंगमंच अभिनेता ने मंच पर ही सुअर को मारकर उसका कच्चा मांस खा लिया। 
 

विज्ञापन
Theatre actor playing demon in Ramayana kills pig on stage arrested in Odisha
उड़ीसा में रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले रंगमंच अभिनेता ने सूअर की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा के भुवनेश्वर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक रंगमंच अभिनेता ने अमानवीय तरीके से मंच पर ही एक सूअर को मारा और उसका कच्चा मांस खा लिया। पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले 45 वर्षीय रंगमंच अभिनेता को ओडिशा के गंजम जिले में मंच पर एक जीवित सुअर का पेट फाड़कर उसका मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मंच पर ही सूअर का पेट फाड़ा
बताया जा रहा है कि राक्षस की भूमिका निभा रहे अभिनेता ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वीभत्स तरीके से सुअर की हत्या कर दी और उसके अंग खा लिए। हिंजिली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास सेठी ने कहा, "हमने थिएटर में सुअर को मारने और उसका मांस खाने वाले थिएटर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।" उन्होंने कहा कि दर्शकों को आकर्षित करने के लिए थिएटर समूह ने सांपों का प्रदर्शन किया, जबकि एक राक्षस ने चाकू से एक जीवित सुअर का पेट फाड़ दिया, जिसे मंच की छत से बांध दिया गया था और उसने सार्वजनिक रूप से उसके कुछ अंग खा लिए। 
विज्ञापन

Raj Kundra: राज कुंद्रा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, ईडी ने जारी किया समन; इस दिन होंगे पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा तक पहुंची बात
इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। सोमवार को इस घटना की निंदा विधानसभा में भी कई गई। रंगमंच अभिनेता बिंबाधर गौड़ा के अलावा आयोजकों में से एक को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह नाटक 24 नवंबर को हिंजिली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रालाब गांव में हुए हुआ था।


पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्य बाबू सिंह और सनातन बिजुली ने विधानसभा में इस घटना की कड़ी निंदा की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इसकी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारियों को अन्य आरोपियों की भी तलाश
इस मामले में  बरहामपुर के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सनी खोखर ने कहा, "हम उन लोगों की भी तलाश कर रहे हैं जिन्होंने थिएटर में सांपों को प्रदर्शित किया था। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" राज्य सरकार ने पिछले साल अगस्त में जारी दिशा-निर्देश में सांपों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी, जिसमें प्रमाणित सांप पकड़ने वाले भी शामिल थे।
Samra Chaudhry: पाकिस्तानी मॉडल समरा चौधरी का प्राइवेट वीडियो लीक, साइबर अपराधियों के निशाने पर मशहूर लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed