फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The whole team of Housefull 5 seen together Sajid Nadiadwala announced the release date

'Housefull 5': एक साथ क्रूज पर दिखी 'हाउसफुल 5' की टीम, 45 दिनों तक इन चार देशों में की जाएगी फिल्म की शूटिंग

Thu, 03 Oct 2024 01:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 की पूरी टीम के साथ फोटो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने दर्शकों से बेहतरीन मनोरंजन का वादा भी किया है।

विज्ञापन
The whole team of Housefull 5 seen together Sajid Nadiadwala announced the release date
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम @nadiadwalagrandson

विस्तार

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के साथ प्रशंसकों को कुछ ऐसा अनुभव देने का फैसला किया है। उनकी फिल्म हाउसफुल 5 अब लंदन के खूबसूरत लोकेशन और शानदार वीएफएक्स के साथ तैयार की जाएगी। ऐसा लगता है कि जो पहले कभी नहीं देखा गया, वो इस फिल्म के जरिए दर्शकों को देखने को मिलेगा।साथ ही संजय दत्त, फरदीन खान, कृति खरबंदा, नोरा फतेही और पूजा हेगड़े जैसे नए सदस्य भी हैं। वहीं, अब इस फिल्म के रिलीज की डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

Navratri 2024 : भक्ति रस में डूबे बॉलीवुड के सितारे, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को दी नवरात्रि की शुभकामनाए

विज्ञापन
Trending Videos

The whole team of Housefull 5 seen together Sajid Nadiadwala announced the release date
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
45 दिनों तक क्रूज पर ही होगी शूटिंग
साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग के लिए कलाकारों की टीम के साथ क्रूज पर शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में लंदन से फ्रांस, स्पेन और फिर वापस यूके तक क्रूज पर ही शूटिंग की जाएगी। कलाकारों की पूरी टोली 45 दिनों तक इस क्रूज पर साथ रहेगी। बॉलीवुड में इस तरह की फिल्म बने काफी समय हो गया है। 

Govinda Health Update: कब मिलेगी गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी? पत्नी सुनीता ने बताया अभिनेता की सेहत का हाल

विज्ञापन

The whole team of Housefull 5 seen together Sajid Nadiadwala announced the release date
अक्षय कुमार-हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद नाडियाडवाला ने बताई रिलीज की तारीख
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हाउसफुल 5 फिल्म की रिलीज डेट साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हाउसफुल 5 की टीम की तस्वीर शेयर की है। कैप्शन लिखा है, 'हाउसफुल 5 की टीम अपने क्रूज पर सवार हो गई है। हंसी, मनोरंजन और पागलपन की सबसे बड़ी लहर के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

The Delhi Files: दो भागों में रिलीज होगी 'द दिल्ली फाइल्स', इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'द बंगाल चैप्टर'

विज्ञापन

The whole team of Housefull 5 seen together Sajid Nadiadwala announced the release date
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म में दिखाई देंगे ये सितारे
बता दें, फिल्म 'हाउसफुल 5' का निर्देशक तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, रंजीत, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा दिखाई देंगे। 

KBC 16: अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया 'आधा सिख', माता-पिता की इंटरकास्ट मैरिज पर की खुलकर बात

The whole team of Housefull 5 seen together Sajid Nadiadwala announced the release date
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
चर्चित फ्रेंचाइजी है 'हाउसफुल'
बता दें कि 'हाउसफुल' चर्चित फ्रेंचाइजी रही है। इसकी चार फिल्में रिलीज चुकी हैं और अब पांचवी का इंतजार है। पहली फिल्म साल 2010 में आई थी। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख अब तक सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब इस फ्रेंचाइजी की पांचवी कड़ी के लिए दर्शक बेताब हैं। चंकी पांडे के पोस्ट पर दर्शक दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed