अंकिता लोखंडे: गणपति पूजन में अभिनेत्री की हरकतें देख चकराए यूजर्स, जमकर हुईं ट्रोल; जानें मामला
Ankita Lokhande Viral Video: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के गणपति पूजन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों ट्रोल हो रही हैं एक्ट्रेस।
विस्तार
क्यों ट्रोल हुईं अंकिता?
दरअसल, अंकिता के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं, जिनमें एक्ट्रेस और भी लोगों के साथ गणपति पूजन करती नजर आ रही हैं। लेकिन पूजन के बीच अंकिता कुछ ऐसी हरकतें कर रही हैं, जिन्हें देखकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कहीं वो जोर-जोर से हुंकारे लगाती दिख रही हैं, तो वहीं कुछ वीडियोज में वो पूजा के बीच बच्चे से जुडे़ इशारे करती नजर आ रही हैं।
- वीडियोज सामने आने के बाद अब वे यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
- लोग उन्हें इन हरकतों के चलते काफी ट्रोल कर रहे हैं।
- जहां कुछ लोगों ने उनकी हरकतों को नौटंकी बताया, तो वहीं कुछ ने उनकी श्रद्धा पर सवाल खड़े किए।
- एक तरफ कुछ लोगों ने उनकी हरकतों को कैमरे के सामने ओवरएक्टिंग करार दिया।
- वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि आरती को मजाक बना दिया है।
- अब एक्ट्रेस को इन वीडियोज के बाद काफी ट्रोल किया जा रहा है।
देखें वीडियो-
अंकिता लोखंडे ने शो 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' के रूप में पहचान बनाई। अंकिता का करियर लगभग 15 साल का है। अंकिता ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। अंकिता ने 'मणिकर्णिका' और 'बाघी 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है।
ये भी पढ़ें- रश्मि देसाई: 8 साल बाद एक्ट्रेस की छोटे पर्दे पर वापसी, इस शो में आएंगी नजर; बताया क्यों ठुकरा रहीं थीं ऑफर्स