The Raja Saab: संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, मेकर्स ने किया 'द राजा साब' से एक्टर का लुक रिवील
Sanjay Dutt Look In The Raja Saab: अभिनेता संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्म 'द राजा साब' से उनका लुक सामने आया है।
विस्तार
आगामी फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त भी अहम किरदार अदा करते दिखेंगे। आज मंगलवार 29 जुलाई को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर फिल्म के मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया है। मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म में क्या है संजय दत्त का किरदार?
फिल्म 'द राजा साब' में बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसै सितारे नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त को प्रभास के दादाजी की भूमिका में देखा जाएगा। एक्टर संजय दत्त के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक सामने आई है।
Team #TheRajaSaab wishes the Powerhouse and versatile Sanju Baba - @DuttSanjay a very Happy Birthday 💥💥
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) July 29, 2025
Get ready to witness a terrifying presence that will shake you to the core this Dec 5th in cinemas 🔥🔥#TheRajaSaabOnDec5th#Prabhas @DirectorMaruthi @AgerwalNidhhi… pic.twitter.com/PFgPzOnqea
पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी फिल्म
सामने आए नए पोस्टर में संजय दत्त को उम्रदराज लुक में देखा जा सकता है। उनके बाल बढ़े हुए हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें प्रभास श्रीनु, बोमन ईरानी, वीटीवी गणेश, सप्तगिरी, समुथिरकानी जैसे सितारे भी हैं।
Pawan Kalyan: किस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं पवन कल्याण, एक्ट्रेस को प्रियंका से बताया बेहतर
यह फिल्में भी संजय दत्त की झोली में
पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित इस फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है। संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'द राजा साब' के अलावा और भी कई दिलचस्प फिल्में उनकी झोली में हैं। इनमें बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी 'अखंड 2', 'धुरंधर', 'बागी 4' और 'बाप' शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बागी 4' में एक बार फिर वे खलनायक के रूप में नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में भी वे नेगेटिव रोल अदा करने वाले हैं।