फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Night Manager became the only series from India to be nominated for Emmy Anil Kapoor expressed happiness

Anil Kapoor: 'द नाइट मैनेजर' बनी भारत से एमी में नामांकित होने वाली एकमात्र सीरीज, अनिल कपूर ने जताई खुशी

Fri, 20 Sep 2024 09:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2024 09:30 AM IST
विज्ञापन
The Night Manager became the only series from India to be nominated for Emmy Anil Kapoor expressed happiness
द नाइट मैनेजर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत लोकप्रिय सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को 2024 के अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ द्वारा गुरुवार को न्यूयॉर्क में घोषित किए गए नामांकनों में 14 श्रेणियों में भारत से केवल  'द नाइट मैनेजर' को शामिल किया गया है
विज्ञापन


इनसे होगी टक्कर
संदीप मोदी और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित ‘द नाइट मैनेजर’ इस श्रेणी में फ्रांसीसी शो ‘लेस गौटेस डे डियू’ (ड्रॉप्स ऑफ गॉड), ऑस्ट्रेलिया के ‘द न्यूजरीडर - सीजन 2’ और अर्जेंटीना के ‘इओसी एल एस्पिया एरेपेंटिडो सीजन 2’ से प्रतिस्पर्धा करेगी।
विज्ञापन

Alia Bhatt: शाहरुख की इस फिल्म का ये सीन आलिया को आज भी लगता है रोमांचक, कहा- शाहरुख उनके लिए प्यार का प्रतीक
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कपूर ने जताई खुशी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने इस सीरीज में शेली रूंगटा की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने सीरीज के एमी में नॉमिनेशन प्राप्त करने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी पता चला है कि ‘द नाइट मैनेजर’ के हमारे भारतीय रूपांतरण को अंतर्राष्ट्रीय एमी के लिए नामांकित किया गया है। मुझे याद है कि जब मुझे यह प्रस्ताव मिला था, तो मैं उलझन में था। इसने मुझे एक जटिल किरदार निभाने का अवसर दिया, लेकिन दूसरी ओर, ह्यूग लॉरी द्वारा इतनी कुशलता से निभाए गए किरदार में नयापन और प्रामाणिकता जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी दी।’ उन्होंने आगे कहा कि कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है और वह इसके लिए बहुत खुश और उत्साहित हैं। 

वीर दास करेंगे मेजबानी
आपको बता दें कि 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय एमी की मेजबानी भारतीय कॉमेडियन वीर दास करेंगे, जिन्होंने पिछले साल अपने स्टैंड-अप स्पेशल लैंडिंग के लिए पुरस्कार जीता था। अंतर्राष्ट्रीय एमी के लिए नामांकित व्यक्ति अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, भारत, चिली, कोलंबिया, फ्रांस, जापान, जर्मनी और कई अन्य देशों से आते हैं। 
'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत पतली, जानें 'गोट' और 'स्त्री 2' की कमाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed