फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Met Gala 2024 Livestream Where and When To Watch event Link Who will Be There Time and Date Hosts theme

Met Gala Livestream: मेट गाला 2024, जानें कब और कहां देख सकेंगे अपना पसंदीदा फैशन शो

Thu, 02 May 2024 12:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 May 2024 12:48 PM IST
सार

इंतजार हुआ खत्म, अब आप अपना पसंदीदा मेट गाला 2024 के अतरंगी अंदाज को जल्द ही देख सकेंगे। जानिए इस बार आप मेट गाला भारत में कब और कहां देख सकेंगे।

विज्ञापन
The Met Gala 2024 Livestream Where and When To Watch event Link Who will Be There Time and Date Hosts theme
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट गाला 2024 को लेकर हर साल दुनियाभर में लोग उत्साहित रहते है। मेट गाला इवेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हर साल की तरह ही ये इवेंट इस बार भी मई के पहले सोमवार को ही होना तय हुआ है। इस साल भी फैशन प्रेमियों को सोमवार के दिन अपने फेवरेट स्टार्स के अतरंगी फैशन की झलक देखने को मिलेगी। इस शो को कब, कहां और कैसे देखेंगे साथ ही इस साल की क्या खास थीम रखी गई है, ये सबकुछ जानिए यहां।
विज्ञापन


मेट गाला 2024 थीम
मेट गाला 2024 में इस साल के रेड कार्पेट पर भी सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। फैशन प्रेमियों के लिए मेट गाला हमेशा से ही बेहद खास इवेंट रहा है। वहीं लोग इसका बेसब्री से इसलिए इंतजार करते हैं क्योंकि उन्हें इस फैशन शो में अनोखे तरह के आउटफिट्स देखने को मिलेंगे। इस साल भी ये इवेंट बेहद खास होने वाला है। पिछले साल नवंबर में इसके थीम के बारे में खुलासा किया गया था। इस बार इसकी थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' रखी गई है। यह थीम 1962 की एक शॉर्ट स्टोरी से प्रभावित है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां देख सकेंगे शो
मेट गाला 2024 को आप 6 मई सोमवार को ठीक 3 बजे दोपहर में देख सकते हैं। न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हर साल आयोजित होने वाला ये इवेंट इस बार भी वहीं आयोजित किया जा रहा है। इस साल इस इवेंट के रेड कार्पेट की लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी को पिछली बार की तरह ही इस बार भी वोग ने संभाला है। इस मौके पर एमा चेम्बर्लेन खासतौर पर वोक की तरफ से सेलेब्स का इंटरव्यू करेंगी। इस लाइफ शो को आप वोग के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही इसे आप टिक टॉक और यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। जैंडाया, जेनिफर लोपेज, क्रिस हेम्सवर्थ, बैड बन्नी और अन्ना विंटौर इस साल मेट गाला की कुर्सी को संभालेंगे। इस इवेंट में तमाम हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां शिरकत करेंगी। उनके अनोखे ड्रेसिंग सेंस को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 




बॉलीवुड सेलेब्स मेट गाला
पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना मेट गाला डेब्यू किया था। उन्होंने डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ शानदार मोतियों का गाउन पहना था। उस समय आलिया का लुक काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी मेट गाला 2023 में शिरकत की थी। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में तहलका मचाया था।



हालांकि इस बार आलिया के आने की तो उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन दीपिका और प्रियंका इस बार इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी। दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसलिए वो प्रेग्रेन्सी से पहले अपने सभी प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की शूटिंग को खत्म कर देना चाहती हैं। तो वहीं प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह इस इवेंट में हिस्सा नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह इस बार अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। साथ ही प्रियंका ने यह भी कहा कि वह हॉलीवुड अभिनेत्री जैंडाया के आउटफिट को जरूर देखना चाहेंगी।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में अल्लू का हुक स्टेप हुआ वायरल, गाने को मिले 10 मिलियन व्यूज, अभी भी जारी है धमाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed