फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Kerala government felicitated superstar Mohanlal for winning the prestigious Dadasaheb Phalke Award

Mohanlal: दादासाहब फाल्के पुरस्कार जीतने पर केरल सरकार ने मोहनलाल को किया सम्मानित, भावुक हुए सुपरस्टार

Sat, 04 Oct 2025 08:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Oct 2025 08:10 PM IST
सार

Kerala Government felicitated Mohanlal: केरल सरकार ने आज शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में सुपरस्टार मोहनलाल को सम्मानित किया। सुपरस्टार को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद राज्य सरकार ने सम्मानित किया है।

विज्ञापन
The Kerala government felicitated superstar Mohanlal for winning the prestigious Dadasaheb Phalke Award
मोहनलाल को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : X

विस्तार

केरल सरकार ने देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल को आज शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक विशेष समारोह में स्मानित किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सम्मानित किए जाने पर मोहनलाल ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


भावुक हुए मोहनलाल, बोले- 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'
अभिनेता मोहनलाल ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उनके गृह राज्य में यह सम्मान समारोह नई दिल्ली में हुए पुरस्कार समारोह से कहीं ज्यादा भावुक पल रहा। उन्होंने कहा, 'यही वह धरा है, जहां मैं पैदा हुआ और पला-बढ़ा। इसकी हवा, इसकी इमारतें, इसकी यादें मेरी आत्मा का हिस्सा हैं। ऐसी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता'।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


बोले- 'कलाकार मिट्टी की तरह होता है'
मोहनलाल ने इस दौरान अपने शुरुआती सफर को याद किया। सुपरस्टार ने निर्देशक फाजिल के साथ काम करने के लिए दोस्तों के साथ चेन्नई जाने के बारे में बताया और कहा कि सिनेमा ने उन्हें दशकों से सामाजिक बदलावों का गवाह बनने का मौका दिया है। उन्होंने आगे कहा, 'एक अभिनेता मिट्टी की तरह होता है जिसे निर्देशक, लेखक और कैमरामैन आकार देते हैं। मैंने सफलता और आलोचना दोनों का सामना किया है और मैं उन्हें समान रूप से स्वीकार करता हूं'।

Mouni Roy: क्रिस्टल डिसूजा, मौनी रॉय से लेकर अदिति राव हैदरी तक; इन सेलेब्स ने रैंप वॉक पर बिखेरा जलवा

सीएम पिनाराई विजयन ने की तारीफ
मोहनलाल ने यह पुरस्कार समाज को समर्पित करते हुए कहा, 'दर्शकों के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। यह सम्मान उन्हीं का है। अभिनेता ने अपने परिवार और दोस्तों के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मोहनलाल को सम्मानित किया। उन्होंने मोहनलाल को 'हर मलयाली का गौरव' बताया और उनकी बहुमुखी प्रतिभा और भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed