Mouni Roy: क्रिस्टल डिसूजा, मौनी रॉय से लेकर अदिति राव हैदरी तक; इन सेलेब्स ने रैंप वॉक पर बिखेरा जलवा
Fashion Event: इन दिनों मुंबई में एक फैशन इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मौनी रॉय से लेकर क्रिस्टल डिसूजा तक ने अपना जलवा बिखेरा, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विस्तार
हाल ही में मुंबई में हुए फैशन इवेंट में मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इनके लुक्स और रैंप वॉक के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये सितारे दर्शकों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। आइए देखें इनके लुक्स।
मौनी रॉय ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने व्हाइट कलर का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। साथ ही बालों में गजरा लगा रखा है। इसके अलावा उनके मेकअप की बात करें, तो उन्होंंने लाइट मेकअप करने के साथ-साथ गले में हार और मांग बेंदी भी पहना हुआ, जो उन्हें काफी खूबसूरत बना रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
लाल कलर के लहंगे में क्रिस्टल डिसूजा ने मोहा मन
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा लाल रंग के लंहगे में गॉर्जियस लुक देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के गहने भी पहने रखे हैं, जो उनके आउटफिट को और निखार रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Diwali Release: दिवाली पर होगा डबल धमाका, बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से होगी एक दीवाने की टक्कर
अदिति राव हैदरी ने भी खींचा ध्यान
अदिति राव हैदरी क्रीम कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की हेयरस्टाइल और अदाएं दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
प्रतीक पाटिल ने प्रिया बनर्जी संग किया रैंप वॉक
प्रतीक पाटिल ने अपनी पार्टनर प्रिया बनर्जी संग रैंप वॉक किया। प्रतीक ने जहां शेरवानी पहन रखी थी, तो प्रिया ने मैंचिग कलर का ही लहंगा पहन रखा था। दोनों को स्टेज पर एक साथ डांस करते हुए भी देखा गया।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)