फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show star Kiku Sharda talks abou Kapil Sharma syas he is more than secured in his spac

TGIKS: कीकू शारदा ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कपिल नहीं हैं गलत, अहंकार की लड़ाई के कारण कई बार बंद हुए शो!

Tue, 23 Apr 2024 09:34 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 23 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

कीकू शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में 'धनियालाल' के किरदार में नजर आते हैं। पिछले दिनों जब उनसे पूछा गया कि कपिल शर्मा के साथ वे इतने दिनों से कैसे काम कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में कीकू कहते हैं, 'कपिल का दिल बहुत बड़ा है।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show star Kiku Sharda talks abou Kapil Sharma syas he is more than secured in his spac
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कीकू शारदा इन दिनों कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को कीकू का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। शो में जिस तरह की  हाजिरजवाबी वे दिखाते हैं उसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कीकू कपिल शर्मा के बारे में कई दिलचस्प खुलासे करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


कपिल का दिल बहुत बड़ा है 
कीकू शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में 'धनियालाल' के किरदार में नजर आते हैं। पिछले दिनों जब उनसे पूछा गया कि कपिल शर्मा के साथ वे इतने दिनों से कैसे काम कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में कीकू कहते हैं, 'कपिल का दिल बहुत बड़ा है। वे अपने साथी कलाकार को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि मैं और कृष्णा परफॉर्म कर रहे होते हैं तो वे खुद पीछे चले जाते हैं'।
विज्ञापन


Pushpa 2: डीएसपी की धुन पर 'पुष्पा पुष्पा' करेगी दुनिया, फिल्म के पहले गाने का प्रोमो इस दिन होगा जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकार की लड़ाई से शो बंद हुए 
कीकू अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए किसी भी शो में जब अहंकार सामने आ जाए तब वह शो अधिक दिनों तक टिक नहीं सकता है। कपिल पिछले दस साल से काफी मेहनत करते आए हैं। वे अकेले अपने दम पर एक घंटे तक दर्शकों को हंसा सकते हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि कपिल किसी भी कलाकार को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। वे मुझे काफी सम्मान देते हैं'।

Future Based Movies: भविष्य पर बनी ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए, क्लाइमेक्स हिला देगा दिमाग

हंसाना आसान काम नहीं है 
कीकू शारदा की कॉमेडी टाइमिंग लाजवाब है। वे जब भी स्क्रीन पर आते हैं दर्शकों की हंसी नहीं रुकती है। कॉमेडी के बारे में बात करते हुए कीकू कहते हैं, 'लोगों को लगता है कि अतिथियों से बात कर लेना, बीच-बीच में जोक्स क्रैक कर लेना आसान है, लेकिन किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे मेहनत का काम है। एक घंटे के एक्ट के लिए हम सप्ताह भर तैयारी करते रहते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed