फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Cannes Film Festival will be workers are planning protests during the event over pay

Cannes Film Festival: कान्स फिल्म महोत्सव में इस बार कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानिए क्यों होगा विरोध प्रदर्शन

Wed, 01 May 2024 11:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 01 May 2024 11:06 PM IST
सार

'कान्स फिल्म महोत्सव' फिल्मों के प्रीमियर और स्टार्स के लुक्स के अलावा अपने विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरता आया है। इस साल भी समारोह के शुरू होने से पहले ही खबर आ रही है कि 'कान्स फिल्म महोत्सव' के कर्मचारी समारोह के दौरान हड़ताल कर सकते हैं।

विज्ञापन
The Cannes Film Festival will be workers are planning protests during the event over pay
कान्स फिल्म महोत्सव - फोटो : एक्स सोशल मीडिया

विस्तार

'कान्स फिल्म महोत्सव' फिल्मों के प्रीमियर और स्टार्स के लुक्स के अलावा अपने विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरता आया है। इस साल भी समारोह के शुरू होने से पहले ही खबर आ रही है कि 'कान्स फिल्म महोत्सव' के कर्मचारी समारोह के दौरान हड़ताल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से कर्मचारी हड़ताल पर जाने की सोच रहे हैं। 
विज्ञापन


'कान्स फिल्म महोत्सव 2024' में होगा हड़ताल 
'कान्स फिल्म महोत्सव' के शुरू होने से पहले ही खबर आ रही है कि हर साल की तरह इस साल भी समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि इस साल विरोध प्रदर्शन बाहर के लोग नहीं बल्कि समारोह के लिए काम करने वाले कर्मचारी ही करने वाले हैं। यह विरोध वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया जाने वाला है।  
विज्ञापन


Heeramandi X Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, एक्स पर लगी प्रतिक्रियाओं की लड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं कर्मचारी 
'कान्स फिल्म महोत्सव 2024' में 200 से अधिक फ्रांसीसी कर्मचारी हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म महोत्सव के कार्यकर्ता और कान श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का मन बनाया है। फ्रांस में होने वाले दूसरे फिल्म फेस्टिवल के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा हो सकते हैं।

 Alia Bhatt: किरण राव की 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, तारीफ में लिख दी यह बड़ी बात

समुद्र तट पर होगा हड़ताल
'कान्स फिल्म महोत्सव' के कर्मचारियों के समूह का नेतृत्व 'सूस लेस एक्रान्स ला डेचे: कलेक्टिफ डेस प्रीकेरेस डेस फेस्टिवल्स डी सिनेमा' नामक संगठन करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि 'कान्स फिल्म महोत्सव 2024' के पहले सप्ताह में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं। कान्स के कर्मचारी समुद्र तट पर इकठ्ठा होकर अपना विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed