{"_id":"6ac89f75728bf0e97c039b88","slug":"thai-actor-fourth-nattawat-apology-from-indian-fans-after-backlash-bollywood-hero-segment-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोर्थ नट्टावत: थाई अभिनेता ने क्यों मांगी भारतीय फैंस से माफी? बॉलीवुड से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
फोर्थ नट्टावत: थाई अभिनेता ने क्यों मांगी भारतीय फैंस से माफी? बॉलीवुड से जुड़ा है मामला
Fri, 09 Oct 2026 01:32 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:32 PM IST
सार
Thai Actor Fourth Nattawat: थाई अभिनेता फोर्थ नट्टावत का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद भारतीय फैंस उनसे नाराज हो गए। अब इसे लेकर अभिनेता ने माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फोर्थ नट्टावत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड को लेकर की गई एक छोटी-सी हरकत कब विवाद का रूप ले ले, इसका ताजा उदाहरण थाई एक्टर फोर्थ नट्टावत हैं। दरअसल, एक टीवी शो में बॉलीवुड हीरो का अंदाजा लगाने के लिए एक्टर ने कुछ ऐसे हाव-भाव किए, जिससे भारतीय दर्शक नाराज हो गए। देखते ही देखते इस सेगमेंट का वीडियो चर्चा में आ गया। विवाद बढ़ने के बाद फोर्थ ने भारतीय फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी भी देश या समुदाय का मजाक उड़ाने का इरादा नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
फोर्थ नट्टावत
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
यह मामला थाई शो 'ए थाई लेट-नाइट शो' का है, जिसे कातान्यू सावांगस्री होस्ट करते हैं। शो में फोर्थ नट्टावत अपने साथी एक्टर जेमिनी नोराविट टिटिचारोएनरक के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने एक गेम खेला, जिसमें फोर्थ की आंखों पर पट्टी बांध दी गई और उन्हें बॉलीवुड हीरो का अंदाजा लगाना था।
गेम में जेमिनी को बिना शब्द बोले इशारों से फोर्थ को सही जवाब तक पहुंचाना था। इस दौरान फोर्थ ने सिर को तेजी से हिलाया, हाथ फैलाए और कई तरह के नाटकीय हाव-भाव किए। जवाब का अंदाजा लगाने के लिए उन्होंने धूम मचाले गाना भी गाया, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाए।

भारतीय दर्शक क्यों हुए नाराज?
इस गेम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो कई भारतीय दर्शकों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस तरह के इशारे भारतीय डांस और संस्कृति का गलत रूप दिखाते हैं। गेम के दौरान जेमिनी के हंसने पर भी कुछ लोगों ने सवाल उठाए।
कई दर्शकों ने कहा कि भारत में डांस की कई तरह की परंपराएं हैं। यहां शास्त्रीय नृत्य से लेकर लोक नृत्य और नए जमाने के डांस तक कई रूप देखने को मिलते हैं। ऐसे में भारतीय संस्कृति को कुछ अजीब इशारों तक सीमित करना सही नहीं है।

फोर्थ ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
विवाद के बीच फोर्थ ने 8 अक्टूबर, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी समुदाय का मजाक उड़ाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी माना कि उनकी हरकतों से कुछ लोगों को बुरा लग सकता है।
फोर्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं हमेशा समानता और हर संस्कृति का सम्मान करने का समर्थन करता हूं। मेरा किसी भी समुदाय का मजाक उड़ाने का इरादा नहीं था। मेरे लिए यह सिर्फ एक गेम का हिस्सा था। फिर भी, अगर मेरी किसी हरकत से किसी को दुख पहुंचा है, खासकर भारतीय फैंस को, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। यह मेरे लिए एक बड़ा सबक है और मैं आगे अपने व्यवहार में सुधार करने की कोशिश करूंगा।'

कौन हैं फोर्थ नट्टावत?
फोर्थ नट्टावत का जन्म 18 अक्टूबर, 2004 को हुआ। उन्होंने साल 2019 में 'थाईलैंड स्कूल स्टार' प्रतियोगिता जीतकर पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
फोर्थ चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई भी कर रहे हैं। वह ‘एफ4: थाईलैंड’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। थाई बॉयज लव ड्रामा में अपने अभिनय और जेमिनी नोराविट के साथ ऑन-स्क्रीन जोड़ी के कारण उन्हें खास पहचान मिली।