फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Zee TV forays into peep-show TV with Connected Hum Tum

नए रियलिटी शो में छह औरतें छह कहानियां!

Sun, 26 May 2013 07:48 AM IST
उमाशंकर मिश्र
उमाशंकर मिश्र Updated Sun, 26 May 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
Zee TV forays into peep-show TV with Connected Hum Tum

रोजमर्रा की जिंदगी या फिर निजी जीवन के पन्नों को भला कौन एक खुली किताब बनाना चाहेगा? जरा सोचिए, ऑफिस जाते वक्त, दुकान पर सामान खरीदते समय या फिर क्लास अटेंड करते वक्त 24 घंटे अगर आप पर कैमरे की नजर हो, तो आपको कैसा लगेगा!

विज्ञापन


हममें से अधिकांश लोग इस पर चुप्पी साध लेंगे। लेकिन अलग-अलग उम्र और अलग-अलग क्षेत्रों की छह महिलाएं अब दुनिया के सामने अपनी जिंदगी की किताब का हर पन्ना खोलने को तैयार खड़ी हैं।
विज्ञापन


21वीं सदी की औरत 2013 में आकर कहां खड़ी है, इन औरतों की कहानी देखकर समझा जा सकता है। इनकी जिंदगी की तस्वीर एक अनूठे रियलिटी शो ‘कनेक्टेड हम तुम’ के माध्यम से दर्शकों के सामने पेश की जाएगी, जिसका प्रसारण 3 जून को जी टीवी पर शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी तरह के इस अनूठे रियलिटी शो में ज्यादातर महिलाओं का चयन कस्बाई क्षेत्रों या फिर शहरों से किया गया है।

जबकि भारत में ग्रामीण महिलाओं की भी अपनी समस्याएं हैं। उन्हें इस शो में शामिल क्यों नहीं किया गया?

जवाब में कंटेंट हेड अजय भालवनकर कहते हैं, ‘यह सही है कि ग्रामीण महिलाओं को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस शो का फॉर्मेट ऐसा है, जिसमें महिलाओं को अपनी जिंदगी के हर पहलू को खुलकर बयां करना है।'

वे आगे कहते हैं कि, 'ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज भी कैमरे के सामने अपनी जिंदगी का सच खुलकर बोलने में हिचकिचाती हैं।’

गौरतलब है कि इस सफर में शरीक होने वाली सभी महिलाओं को कैमरा हैंडलिंग की ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही उन्हें इस बात की कोचिंग भी दी गई है कि कैमरे की मौजूदगी से प्रभावित हुए बिना कैसे खुद को पेश करना है।

इन महिलाओं की जिंदगी के उतार-चढ़ावों को मशहूर अभिनेता अभय देओल छोटे पर्दे पर बयां करेंगे।

अभय पहली बार टेलीविजन पर किसी कार्यक्रम को होस्ट कर रहे हैं। अभय कहते हैं कि ‘हम अपने आसपास महिलाओं को मां, बहन, पत्नी, गर्लफ्रेंड या फिर ऑफिस की सहयोगी समेत ढेरों भूमिकाओं में देखते हैं। वे हमारे दैनिक जीवन के हर हिस्से में रंग बिखेरती हैं। फिर भी औरतें एक ऐसी पहेली हैं, जिसे पुरुष बमुश्किल ही समझ पाते हैं।’


किसी भी महिला को कैमरे में कैद करने और उसके मन की बातों को टीवी पर उजागर करने का विचार भारत में पहली बार पेश किया जा रहा है।

हालांकि मनोरंजन का यह फॉर्मेट इजराइल, डेनमार्क, हालैंड, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में लोकप्रिय रहा है। अब देखना है कि भारत में इस शो को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed