Naagin 7: नए सीजन के हीरो की तलाश खत्म! टीवी का यह हैंडसम हंक होगा, एकता कपूर का नया 'जहरीला नाग'
एकता कपूर इन दिनों अपनी सुपरनैचुरल क्रिएचर ड्रामा शो 'नागिन' के नए सीजन के हीरो को फाइनल कर लिया है। 'नागिन 7' में टीवी के जाने माने अभिनेता गुलतेशम नजर आएंगे।
विस्तार
एकता कपूर इन दिनों अपनी सुपरनैचुरल क्रिएचर ड्रामा शो 'नागिन' के नए सीजन को लेकर सु्र्खियों में हैं। खबर है कि शो का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। शो के इस नए सीजन की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता ने 'नागिन 7' के लिए स्टारकास्ट फाइनल करनी शुरू कर दी है। उन्होंने नए सीजन के हीरो को फाइनल कर लिया है।
दरअसल वह अपने इस शो के नए सीजन के लिए फ्रेश चेहरों की खोज में हैं, जिनमें से नए सीजन के नाग को लेकर उनकी तलाश पूरी हो गई है। 'नागिन 7' में टीवी के जाने माने अभिनेता गुलतेशम नजर आएंगे। एक्टर इससे पहले पॉपुलर शोज 'मैडम सर' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि गुलतेशम 'नागिन 6' में एक अच्छे नाग के रूप में दिखाई देंगे, लेकिन अब एकता उन्हें नए सीजन में लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
'नागिन 6' का प्रसारण पिछले साल से हो रहा है। वहीं, अब मेकर्स इसे बंद करने की तैयारी में हैं, लेकिन शो की अच्छी टीआरपी की वजह से इसे दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। तेजस्वी प्रकाश स्टारर 'नागिन 6' अब अप्रैल में बंद होगा, जिसके बाद एकता कपूर नागिन सीजन 7 के साथ टीवी पर एंट्री लेंगी।
एक इंटरव्यू के दौरान गुलतेशम ने बताया कि वह 'नागिन 7' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि शो के नए सीजन पर काम शुरू कर दिया गया है साथ ही उन्होंने इशारों में यह भी बता दिया कि 'नागिन 6' के खत्म होने के तीन महीने बाद ही 'नागिन 7' का प्रसारण किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Nach Baliye 10 : 'नच बलिए 10' में होगी अनुज-अनुपमा की भिड़ंत! ये जोड़ी भी मचाएगी धमाल