फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Anupamaa And Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Positions In TRP Week 28

TRP Week 28: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने मारी बाजी, टीआरपी लिस्ट में ‘TMKOC’ और ‘अनुपमा’ को कहां मिली जगह?

Thu, 24 Jul 2025 06:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 24 Jul 2025 06:42 PM IST
सार

टीवी सीरियल की 28वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। इन बार टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यह हफ्ता ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए लकी रहा, इनसे टॉप पर जगह बनाई है। जानिए, बाकी सीरियल्स को लिस्ट में कौन सी जगह मिली है।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Anupamaa And Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Positions In TRP Week 28
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अनुपमा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पोजिशन पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बना हुआ था लेकिन इस हफ्ते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने मारी बाजी है। वहीं रुपाली गांगुली का पॉपुलर सीरियल  तमाम ट्विस्ट के बावजूद पिछड़ रहा है। वह फिर से टॉप पोजिशन हासिल नहीं कर पा रहा है। 

विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ को मिली ये जगह 
28वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने टॉप पोजिशन हासिल की है। इसकी टीआरपी 2.1 की रही है। वहीं रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ 2.1 की ही टीआरपी के साथ दूसरे नंबर है। सीरियल ‘अनुपमा’ में कई ट्विस्ट आ रहे हैं, मगर सीरियल पहले की तरह टॉप पोजिशन हासिल नहीं कर पा रहा है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले ये कॉमेडी सीरियल भी हुए खूब फेमस, 90's में रहे जबरदस्त हिट 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिला तीसरा स्थान 
पिछले कुछ हफ्तों से सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीआरपी लिस्ट में टाॅप पर बना हुआ था। मगर इस हफ्ते यह टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। कुछ दिन पहले इस कॉमिक शो में हॉरर एंगल शामिल किया गया, जिसे दर्शकों को काफी पसंद किया था। यह सीरियल लगभग 17 साल से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस हफ्ते TMKOC की टीआरपी 2.1 रही है। 


टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल 
जहां तक टॉप 5 में शामिल होने की बात है तो चौथे स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल रहा, इसकी टीआरपी 1.9 रही है। वहीं पांचवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने जगह बनाई है। भारती सिंह इस शो को होस्ट करती हैं, इसकी टीआरपी 1.8 रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed