जीतिए लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा मारदा से सीधे बातचीत करने का मौका
आने वाले सोमवार से रात 10 बजे, जी टीवी पर प्रसारित होने वाला है एक बेहद दिलचस्प धारावाहिक ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’। यह शो एक परिवार की कहानी पर आधारित है जिसमें दो बच्चे हैं और जो अपने माता-पिता के बीच होने वाली लड़ाई के बीच उन्हें फिर से मिलाने की कोशिश करते हैं। यानी दोनों बच्चे अपने मम्मी पापा के बीच हुई कट्टी को खत्म कर दोनों में बट्टी कराना चाह रहे हैं। धारावाहिक में दोनों बच्चों के मां के किरदार में दिखेंगी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री नेहा मारदा वहीं पिता के किरदार को निभाने के लिए चुना गया है टीवी के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को। धारावाहिक में इनके बच्चों का किरदार प्रत्यक्ष पंवार और मन्नत मुरगई निभा रहे हैं।
धारावाहिक 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' में कलाकारों से घर बैठे आपकी मुलाकात के लिए ‘अमर उजाला’ एक खास प्रतियोगिता भी कर रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा शहरों (लखनऊ, कानपूर, वाराणसी, मेरठ, आगरा) में होने जा रही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको एक आसान से सवाल का जवाब देना होगा। सवाल यह है कि धारावाहिक की कहानी के अनुसार दोनों बच्चों रोली और ऋषि के पापा मम्मी में फिर से झगड़ा हो गया है। अब दोनों बच्चे अपने मम्मी पापा की बट्टी करवाना चाहते है जिसके लिए आपको इन बच्चों की खातिर भेजने हैं सुझाव। हमें मिलने वाली इन टिप्स में से सबसे अच्छी पाई गईं पांच बेहतरीन टिप्स भेजने वाली पांच भाग्यशाली मम्मियां और उनके बच्चे (उम्र 7-10 साल) की जोड़ी को धारावाहिक ‘क्यों है रिश्तों में कट्टी बट्टी’ की स्टारकास्ट से घर बैठे अमर उजाला के इस लाइव शो पर रूबरू होने का मौका मिलेगा। विजेताओं के नाम अमर उजाला अखबार में भी प्रकाशित भी किए जाएंगे।
कैसे भेजे अपने सुझाव/टिप्स?
आप रोली और ऋषि को अपने सुझाव 7253985620 पर व्हाट्सएप कर सकते है।
अपने सुझाव के साथ अपना नाम, मोबाइल नंबर और शहर का नाम भेजना न भूले।
सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2020 है।
प्रतियोगिता से चुनी गयी मां-बच्चे की पांच जोड़ियों को 14 दिसंबर शाम 4 बजे अमर उजाला लाइव शो में मिलेगा मौका ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ की स्टारकास्ट नेहा मारदा, प्रत्यक्ष पंवार और मन्नत मुरगई से मिलने का।लाइव शो के दौरान दर्शकों से भी दिलचस्प सवालों जवाबों का सिलसिला जारी रहेगा।
अमर उजाला के इस खास लाइव शो से जुड़ने के लिए लाइक और सब्सक्राइब करें अमर उजाला फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल।
https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala