फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Why Kapil Sharma ends his Comedy Show

क्यों बंद हो रहा है कपिल शर्मा का कॉमेडी शो, अंदर की कहानी

Wed, 23 Dec 2015 08:21 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
Why Kapil Sharma ends his Comedy Show

दो सालों से जारी कपिल शर्मा का टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल बदं होने जा रहा है। इसको बंद करने का फैसला खुद कपिल शर्मा ने ही किया है।' 22 जून 2013 को प्रसारित हुए पहले एपिसोड के बाद इस शो ने कभी उलट कर पीछे नहीं देखा।

विज्ञापन


इस टीवी शो ने न केवल कपिल शर्मा ब‌ल्कि इसके किरदार दादी (अली असगर), गुत्थी (सुनील ग्रोवर), नौकर (चंदन प्रभाकर) या कपिल की पत्नी (सुमोना चक्रवर्ती) को इस कदर मशहूर कर दिया कि अब ये सभी फिल्मों में अपना उज्ज्वल भविष्य देखने लगे हैं। हाल ही में आई कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं खूब लोकप्रिय हुई।
विज्ञापन


शो ने एक दौर वो भी देखा जब इसके सेट पर आग लग गई और पूरा सेट तबाह हो गया। लगा कि अब इस टीवी शो का सफर यही खत्म हो गया। लेकिन कपिल शर्मा ने जान लगा दी और अपने शो को फिर से खड़ा कर लिया। अब जब इस शो की लोकप्रियता चरम पर है, देश के घर-घर में इसकी चर्चा है तो कपिल शर्मा इसे बंद करने जा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है कपिल शर्मा की चैनल के रवैये से 'नाराजगी'। कपिल की 'नाराजगी' की मुख्य वजह है कुछ महीनों पहले शुरू हुआ शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जिसे कृष्णा, सुदेश और भारती होस्ट कर रहे हैं।

सितारों की हेराफेरी

Why Kapil Sharma ends his Comedy Show

नाराजगी इतनी ही नहीं कि टीवी चैनल कपिल शर्मा के शो की महज नकल कर रहा है। पूरा फॉर्मेट वही रख रहा है। ब‌ल्कि हस्तक्षेप यहां तक की चैनल कपिल शर्मा के शो में आने वाले सितारों को भी प्रभावित कर रहा है।

'कॉमेडी नाइट्स' की टीम का आरोप है कि चैनल, 'कॉमेडी नाइट्स' में आने वाले कलाकारों को 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी जाने के लिए कहता है। कपिल ने बीबीसी से बात करते हुए माना,"दोनों ही शो के नाम और फॉर्मेट लगभग एक जैसे हैं और अब वो हमारी कॉपी भी कर रहे हैं। ऐसे में शो पर की जाने वाली मेहनत बेकार है।"

सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा के शो का सितारों के मन अपना एक अलग ही रैपो है। अब यह शो उस स्तर पर है कि सितारे खुद ही अपनी फिल्म के प्रचार के ‌लिए यहां आना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही शुरू हुए दूसरे टीवी शो को लेकर ‌सितारे उतने सहज नहीं हैं।

कपिल के मुताबिक चैनल उनकी लोक‌प्रियता को गलत तरीके से भुनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में बहुत मेहनत से सितारों को अपने कार्यक्रम बुलाने की प्रथा शुरू की थी। लेकिन अब चैनल बिना किसी मेहनत के कपिल के बिनाह पर दूसरे कार्यक्रम में सितारों भेजने की ‌कोशिश कर रहा है।

प्रतियोगिता से डर

Why Kapil Sharma ends his Comedy Show

सूत्रों के अनुसार फिलहाल शो को जारी रखने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कपिल की तरफ से लगाए गए इन आरोपों के उलट चर्चा ये भी है कि कपिल कॉमेडी नाइट बचाओ की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारती के कॉमेडी शो की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

इसके अलावा अभी तक टीवी इंडस्ट्री में कपिल के शो की तुलना में कोई उस तरह का दूसरा कॉमेडी शो नहीं था। लेकिन अब भारती के शो के रूप में उन्हें एक अच्छी प्रतियोगिता मिल रही है। जिससे कपिल घबराए हुए हैं। क्योंकि कपिल शो पर अब पुराना होने का भी ठप्पा लगता जा रहा है, जबकि भारती के शो अभी ताजगी है।

ऐसे में कपिल शर्मा नहीं चाहते हैं कि उनके बनाए गए मापकों पर ही कोई उनसे आगे निकल जाए और वो घिसे-पिटे रास्ते पर चलते रहें। इसलिए वे यह शो बंद कर कुछ और करना चाहते हैं।

कपिल शर्मा के नखरे बढ़े

Why Kapil Sharma ends his Comedy Show

उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा की फिल्म के चलते भी कॉमेडी नाइट्स के बंद होने की बात पहले भी हुई थी। जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा लगातार अपनी फिल्म को प्राथमिकता दे रहे थे। कई दफे उन्होंने अपने फिल्म के चलते कॉमेडी नाइट्स की शूटिंग में टाल-मलोट किया।

इसी को देखते हुए इस शो को हफ्ते में एक दिन कर दिया गया था। अब खबर है कि फिल्म के हिट हो जाने से कपिल शर्मा के नखरे और बढ़ गए हैं। वह अपनी अगली फिल्म के ताक में हैं और जानबूझ कर शो को बंद करने का बहाना ढूंढ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन्हीं सब के चलते चैनल को कॉमेडी नाइट बचाओ लाना पड़ा था।

किसी और चैनल से करार

Why Kapil Sharma ends his Comedy Show

इन सब के इतर खबर ये भी है कि कपिल शर्मा अब चैनल से ज्यादा फीस की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन चैनल ऐसा करने को तैयार नहीं है। इसलिए कपिल अब अपनी पूरी टीम समेत किसी और चैनल से करार करने के मूड में है।

सूत्रों के मुताबिक कपिल एक बड़े चैनल से संपर्क में भी हैं। जल्द ही लोगों को कपिल एक दूसरे चैनल पर कॉमेडी करते दिख सकते हैं।

इस चैनल पर शो करने को लेकर कपिल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हां, यह सही है। हम इस शो को जनवरी में बंद करने की योजना बना रहे हैं। इसका आखिरी एपिसोड 17 जनवरी को प्रसारित होगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed