वेडिंग बेल्स: टेलीविजन की रीटा रिपोर्टर फिर बनेंगी दुल्हन, पति मालव राजदा संग दोबारा लेंगी सात फेरे
मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा फिर सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन जोरों- शोरो से चल रहा हैं। आम हो या खास सभी जोड़े इस मौके पर एक- दूसरे के साथ अटूट बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच कई बी- टाउन सेबेल्स भी विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। इस बार वेडिंग सीजन में कई कलाकारों ने अपने रिश्ते को एक नाम देने की घोषणा कर दी है। वहीं, कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो एक- दूसरे के साथ फिर से सात फेरे ले रहे हैं।
इसी क्रम में मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा फिर सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री अपने निर्देशक पति मालव राजदा संग दोबारा शादी करने वाली हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)
दरअसल, 19 नवंबर को प्रिया आहूजा और मालव राजदा ने अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस खास मौके पर दोनों एकबार फिर एक-दूसरे से किए वादें याद करना चाहते हैं। वहीं, एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे भी किए।
उन्होंने बताया कि इस बार वह बहुत ही खूबसूरत पेस्टल रंग के आउटफिट में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी की साड़ी भी बहुत सिंपल और हल्की थी। हालांकि, इस बार वह एक सुंदर लेकिन कम हेवी ड्रेस में नजर आएंगी।
वहीं, मालव के ड्रेस के बारे में बात करते हुए प्रिया ने कहा कि उन्होंने अपने लिए एक भी आउटफिट नहीं चुना है। ऐसे में यह तय हुआ कि मैं जो कुछ भी पहनूंगी, वह उसी से कलर कोऑर्डिनेट कर ड्रेस पहनेंगे। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने हाथ की सर्जरी कराई है। ऐसे में वह कई तरह के आउटफिट्स बदलने में सहज नहीं हैं।