फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Wedding album Kundali Bhagya fame Sanjay Gagnani married actress Poonam Preet wedding photos went viral

Sanjay Gagnani Wedding: ‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगनानी ने एक्ट्रेस पूनम प्रीत से रचाई शादी, वायरल हुईं वेडिंग तस्वीरें

Mon, 29 Nov 2021 09:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Nov 2021 09:00 AM IST
सार

'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगवानी ने अपनी मंगेतर पूनम प्रीत संग शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आ गई हैं। 

विज्ञापन
Wedding album Kundali Bhagya fame Sanjay Gagnani married actress Poonam Preet wedding photos went viral
संजय गगनानी, पूनम प्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम अभिनेता संजय गगनानी अपनी मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पूनम ने सीरियल ‘नामकरण’ में काम किया है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। संजय और पूनम ने दिल्ली के एक रिजॉर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की, जहां पर बीते कुछ दिनों से उनकी रस्में भी चल रही थीं। इससे पहले कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आनंद-कानन रीति रिवाज से भी शादी रचाई। कपल की शादी में ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल के कई स्टार नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर शादी के तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सीरियल के कुछ स्टार कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंजुम ने कपल को शादी की बधाई भी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शादी की बहुत-बहुत मुबारकबाद तुम दोनों को, दोनों को जिंदगी भर साथ निभाने और बिना किसी फिल्टर के प्यार करने की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।’ इन तस्वीरों पर अब सेलेब्स संजय और पूनम को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संजय गगनानी अपनी शादी के लिए गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं, जिसके साथ अभिनेता ने गले में व्हाइट और गोल्डन मोटियों की माला पहनी हुई है। वहीं, पूनम मैरून कलर के लहंगे काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने माथे पर मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है, जो उनकी सुंदरता को बड़ा रहा है।


इससे पहले सोशल मीडिया पर संजय गगनानी और पूनम प्रीत की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दोनों की हल्दी और संगीत सेरेमनी 27 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें कपल ने मिलकर खूब धमाल मचाया था। इतना ही नहीं, शादी की रस्मों से पहले संजय और पूनम ने एक पूल पार्टी भी की थी, जिसमें कपल रोमांटिक होता हुआ देखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)


 
संजय गगनानी और पूनम प्रीत काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2018 में सगाई भी रचा ली थी। पूनम प्रीत ने शादी की रस्में शुरू होने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सभी का आशीर्वाद मांगते हुए लिखा था, ‘सभी का आशीर्वाद लेने के साथ, हमने शादी की सेरेमनी की शुरुआत की।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐒𝐆 🌟 (@sanjaygagnaniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed