फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   watch these serials after bigg boss

बिग बॉस से भी ज्यादा विवादास्पद होंगे ये धारावाहिक?

Sun, 30 Nov 2014 08:25 AM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
watch these serials after bigg boss

‘बिग बॉस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ या फिर ‘इंडियन आइडल’। ये सभी शो विदेशी टीवी सीरियल का देसी वर्जन हैं। आप बेशक कहें कि मामला नकल का है, मगर इनकी पॉपुलैरिटी के आगे ये बातें फीकी पड़ जाती हैं। जानते हैं, ऐसे कुछ और विदेशी सीरियल के बारे में, जो हमारे देसी अवतार में ढलकर कमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


फ्रेंड्स

सन् 1994 में अमेरिका के एनबीसी चैनल पर शुरू हुए इस सीरियल ने कई नए कीर्तिमान गढ़े। इसके दर्शकों की तादाद दुनियाभर में है। साल 2004 में इस सीरियल का आखिरी एपिसोड आया था। ये कहानी छह दोस्तों की है, तीन लड़के और तीन लड़कियां। ये सभी एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं और जिंदगी के कई अच्छे-बुरे अनुभवों का सामना करते हैं। इस सीरियल में लिव इन रिलेशनशिप, अफेयर और समाज के कई मुद्दों को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है। इसे प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड मिलने के साथ-साथ दुनिया के 100 ग्रेटेस्ट एपीसोड ऑफ ऑल टाइम कैटेगरी में भी रखा गया है।
विज्ञापन


केमिस्ट्री टीचर की है कहानी

watch these serials after bigg boss

ब्रेकिंग बैड
अमेरिका के एएमसी चैनल पर साल 2008 में आए इस शो की कहानी एक केमिस्ट्री टीचर की है, जिसे मालूम होता है कि उसे लंग कैंसर है। वह मरने से पहले अपने परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत करना चाहता है। इसके लिए वह टीचर का प्रोफेशन छोड़कर जुर्म की दुनिया में कदम रख देता है। साल 2013 तक चले इस शो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो के रूप में दर्ज है।


एक सनकी डॉक्टर हाउस

watch these serials after bigg boss

हाउस

फॉक्स चैनल पर 16 नवंबर 2004 से 21 मई 2012 तक चले इस शो ने खूब चर्चा बटोरी। इस मेडिकल ड्रामे को कई अवार्ड से भी नवाजा गया। ‘हाउस’ एक ऐसे डॉक्टर का नाम है, जो सनकी है, मूडी है, लेकिन जीनियस है। डॉक्टर हाउस डॉक्टरों की एक टीम को लीड करते हैं। डॉक्टर हाउस और टीम के बीच बहुत मतभेद हैं, क्योंकि डॉक्टर हाउस मरीजों की बीमारियों का पता लगाने और इलाज के अजीबो-गरीब तरीके अपनाता है।


विज्ञापन

कॉमेडी और मिस्ट्री का तड़का डेस्परेट हाउस वाइव्स

watch these serials after bigg boss

डेस्परेट हाउस वाइव्स
अमेरिकन टीवी का यह सीरियल भारतीय दर्शकों के लिए एक मस्ट वॉच है। 2004 से मई 2012 तक एबीसी चैनल पर शुरू हुए इस शो के पूरी दुनिया में 120 मिलियन से भी ज्यादा दर्शक हैं। ये कहानी चार महिलाओं की है। शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाए गए कई तौर-तरीकों को ये कहानी तोड़ती है। इस सीरियल में ये बताने की कोशिश की गई है कि शादी के बाद भी महिलाएं जैसी चाहें वैसी जिंदगी जी सकती हैं। वैसे ये एक कॉमेडी सीरियल है, लेकिन इसमें मिस्ट्री का भी तड़का खूब है। इसे प्राइमटाइम एमी, गोल्डन ग्लोब जैसे कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed