{"_id":"0701cbb2-8ae7-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"vishal-karwal-signs-a-bollywood-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 6' के कंटेस्टेंट विशाल को मिली फिल्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस 6' के कंटेस्टेंट विशाल को मिली फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स पर प्रसारित हो चुका रिएलिटी शो 'बिग बॉस 6' से इस बार कई प्रतिभागियों की किस्मत चमकी है।
विज्ञापन
इन्हीं में से एक है विशाल कारवाल। जी हां, 'बिग बॉस' के घर में सना से अफेयर के कारण चर्चा में आए विशाल ने हाल ही में एक फिल्म साइन की है।
कुछ समय से चर्चा थी कि सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित 'मॉर्डन बहु' के लिए विशाल को अप्रोच किया गया है और विशाल ने इसके लिए हामी भी भर दी है। लेकिन अब विशाल ने सभी खबरों का खंडन करते हुए बॉलीवुड फिल्म साइन करने की बात को स्वीकारा है।
एक बेवसाइट की खबर के मुताबिक, विशाल का कहना है कि मैं कोई शो नहीं कर रहा हूं। मैंने एक बॉलीवुड फिल्म साइन की है।
बहरहाल, बिग बॉस के घर में आने का किसी को फायद हुआ हो या नहीं लेकिन विशाल के कॅरियर में जरूर चार चांद लगने वाले हैं।