{"_id":"29c41f5c-d352-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-balan-and-emraan-hashmi-on-tv-for-ghanchakker-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस शो में सबको 'घनचक्कर' बना रही है विद्या","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डांस शो में सबको 'घनचक्कर' बना रही है विद्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 07:06 AM IST
विज्ञापन
विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'घनचक्कर' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है।
विज्ञापन
इस फिल्म के प्रमोशन के लिए विद्या बालन ने टीवी का भी सहारा लिया है।
दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टार प्लस के डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' और जीटीवी के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए।
इतना ही नहीं, इन डांस रियलिटी शो में विद्या और इमरान सभी को 'घनचक्कर' बनाते दिखे।
एक ओर जहां विद्या बालन ने 'डीआईडी सुपर मॉम' में मिथुन चक्रवर्ती के साथ खूब ठुमके लगाए वहीं स्टार प्लस के शो 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' में विद्या माइकल जैक्सन के फेमस ‘मून वॉक’ पर थिरकती नजर आईं।
विज्ञापन
जल्द ही इन दोनो शो में आप विद्या की मस्ती देख पाएंगे।