फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vidhi Pandya roped to play elder Chakor in Udaan

बदल रही है आपकी चहेती 'चकोर', बड़ी होकर ऐसी दिखेगी

Tue, 02 Feb 2016 05:36 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
Vidhi Pandya roped to play elder Chakor in Udaan

छोटे पर्दे पर के बड़े बड़े सितारों को दर्शकों का जितना प्यार मिलता है उससे ज्यादा बाल कलाकारों को मिलता है। ये नन्हें कलाकार कम उम्र में ही बेहतरीन एक्टिंग कर के अपने हुनर का लोहा मनवा लेते हैं। रोने से लेकर हंसने तक, गुस्से से लेकर मासूमियत तक के सारे भाव ये ऐसे निभाते हैं मानों रमे हुए कलाकार हों।

विज्ञापन


अफसोस की बात ये होती है कि हर सीरियल में बाल कलाकारों की अवधि कम ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीरियल को आगे बड़ाने के लिए उस छोटे किरदार को बड़ा कर उसकी जवानी की कहानी दिखाने लगते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बहुत सोच समझ कर बड़ा कलाकार चुना जाता है जो सारी उम्मीदों पर खरा उतरे। जब बाल कलाकार उस रोल की पैंठ अच्छी बना देता है तो बड़े कलाकार के लिए यह जिम्मेदारी हो जाती है कि उसी पैंठ को बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी शक्लें मिलती जुलती हों, हाव-भाव बात करने का ढंग ऐसा ही लगे मानो वही किरदार सच में बड़ा हो गया है। ऐसा ही कुछ होने जा रहा है सीरियल उड़ान के साथ जिसकी चकोर अब बड़ी हो रही है और उसकी जवानी के रोल के लिए हीरोइन चुन ली गई है।

चुनौतियों से लड़ते-लड़ते बड़ी हो गई चकोर

Vidhi Pandya roped to play elder Chakor in Udaan

अब तक चकोर का रोल निभाने वाली स्पंदन चतुर्वेदी ने सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ रखी थी। बंधुआ मजदूरी और उसमें फंसे बचपन की कहानी पर आधारित सीरियल उड़ान ने चकोर की चुनौतियों को दिखाया। कैसे ये छोटी सी लड़की बड़ी बड़ी परेशानियों से बाहर निकली और अपने लिए बेहतर जीवन चुना।

स्पंदन ने इस रोल को इतना बखूबी निभाया कि उसके बिना सीरियल की कल्पना करना भी मुश्किल है। स्पंदन का यह पहला सीरियल नहीं था। इससे पहले वे सीरियल वीर की अरदास वीरा, संस्कार धरोहर अपनों की में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन जो पहचान उड़ान से मिली वो किसी से नहीं मिली।

अब चकोर बड़ी हो रही है तो छोटे पर्दे की इस नई हीरोइन के नाम पर ठप्पा लग गया है। अलगी स्लाइड में जानिए, कौन है ये हीरोइन।

बड़ी हो कर ऐसी दिखेगी चकोर

Vidhi Pandya roped to play elder Chakor in Udaan

बड़ी चकोर का रोल निभाने के लिए विधी पांड्या का नाम तय हुआ है। विधी आजकल सीरियल बालिका वधू में निधी का रोल ऩिभा रही हैं जिसे कुछ खास अहमियत नहीं मिलती।


ऐसे में विधी के लिए चकोर का किरदार निभाना बड़ा मौका होगा। विधी इससे पहले सीरियल तुम ऐसे ही रहना में भी काम कर चुकी हैं। अब सीरियल की कहानी बड़ी हो रही चकोर की निजी जिंदगी पर आधारित होगी।

ये चकोर भी अपने साथियों को बेहतर जिंदगी दिलवाने के लिए कठिनाइयों से लड़ेगी। देखना होगा कि विधी इस किरदार के साथ कितना न्याय कर पाती हैं।

अब चकोर बड़ी हो रही है तो उसकी जिंदगी में एक हीरो भी आएगी ही। इसके लिए भी एक नाम तय हो गया है।

हीरो संग रोमांस भी करेगी चकोर

Vidhi Pandya roped to play elder Chakor in Udaan

उड़ान में लीड रोल सूरज के रोल में दिखेंगे विजेंद्र कुमेरिया। विजेंद्र इससे पहले सीरियल शास्त्री सिस्टर्स में रजत का लीड रोल कर चके हैं।

खास बात ये है कि सूरज आगे  निगेटिव किरदार में होगा। सूरज की एंट्री तो चकोर की बहन इमली के लिए होगी लेकिन आगे चल कर सूरज को चकोर से प्यार हो जाएगा।

उड़ान में कई नए चेहरे दिखने वाले हैं। कहानी में भी बदलाव आएगा, देखते हैं अभी भी सीरियल में वही रुचि बनी रहती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed