फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vaibhav raghave stage 4 cancer treatment aditi mohit malik mohsin khan karanvir bohra help to raise fund

Vaibhav Raghave: कैंसर से जूझ इस एक्टर के पास इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, टीवी सितारों ने शुरू किया फंडरेजर

Tue, 07 Feb 2023 09:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 07 Feb 2023 09:38 AM IST
सार

वैभव कुमार राघवे को पिछले साल अपने कैंसर पीड़ित होने के बारे में पता चला था, तभी से उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने कैंसर पीड़ित होने के बारे में बताया था।

विज्ञापन
Vaibhav raghave stage 4 cancer treatment aditi mohit malik mohsin khan karanvir bohra help to raise fund
वैभव राघवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

टीवी शो 'निशा और उसके कजन्स' में नजर आए अभिनेता वैभव राघवे इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अभिनेता काफी लंबे समय से कैंसर की लास्ट स्टेज से जूझ रहे हैं। पिछले साल से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अभिनेता पाई-पाई के मोहताज हो चुके हैं। ऐसे में अब टीवी इंडस्ट्री के सितारे उनकी आर्थिक सहायता के लिए सामने आए हैं और अभिनेता के फैंस से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

पिछले साल कैंसर होने की मिली जानकारी 
वैभव कुमार राघवे उर्फ विभु को पिछले साल अपने स्टेज 4 कैंसर होने के बारे में पता चला था, तभी से उनका इलाज चल रहा है। पिछले साल ही अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने कैंसर पीड़ित होने के बारे में बताया था। वहीं, अब अस्पताल से अभिनेता की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद कमजोर लग रहे हैं। ऐसे में टीवी के कई सितारे विभु की मदद के लिए आगे आए हैं। अदिति मलिक, मोहसिन खान, करणवीर बोहरा और सिंपल कौल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता की मदद के लिए फंडरेजर की शुरुआत की है।

विज्ञापन

Box Office Report: 'पठान' की बुलेट के निशाने पर 'बाहुबली 2', सोमवार को 'वारिसु' से आगे निकली 'थुनिवु'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए मांगी मदद 
मोहित मलिक और अदिति मलिक वैभव राघवे से करीबी दोस्त हैं। ऐसे में अदिति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो दोस्तों हम अपने दोस्त वैभव कुमार राघवे के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। वैभव एक रेयर टाइप के कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं। पिछले साल उन्हें स्टेज 4 कैंसर होने के बारे में पता चला था, जिसके बाद हमें झटका लगा था।'

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)



मोहसिन खान ने भी किया पोस्ट
इसके आगे अदिति ने लिखा, 'उन्होंने पिछले साल अपने इलाज को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था, लेकिन उन्हें अच्छे ट्रीटमेंट की जरूरत है। उनके परिवार के सभी फंड खत्म हो गए हैं। उनकी एक इम्यूनोथेरेपी की कीमत 4.5 लाख रुपये है और ऐसे में उनके इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। हम पैसे जुटाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। आप जितना कर सकें उतना डोनेट करें और दुआओं में भी याद रखें। वहीं, मोहसिन खान ने भी विभु की तस्वीर शेयर कर फैंस से मदद करने की अपील की है।
Sanjay Dutt: आखिर 20 साल छोटी मान्यता पर क्यों आ गया संजय दत्त का दिल? जानें बॉलीवुड के बाबा की प्रेम कहानी


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed