फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Urfi Javed to enter in Mtv Splitsvilla X4 promo out Arjun Bijlani Sunny Leone

Urfi Javed: 'स्प्लिट्सविला एक्स4' में अपना परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए बेताब हैं उर्फी, लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Sat, 05 Nov 2022 02:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 05 Nov 2022 02:52 PM IST
सार

'स्प्लिट्सविला एक्स4' का प्रोमो जारी हो गया है, जिसमें उर्फी जावेद सभी कंटेस्टेंट पर भड़कती नजर आ रही हैं। शो को इस बार सनी लियोनी के साथ रणविजय सिंह नहीं, बल्कि टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी होस्ट करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Urfi Javed to enter in Mtv Splitsvilla X4 promo out Arjun Bijlani Sunny Leone
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अपने लुक्स की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन अपने बेबाक बयानों से वह ट्रोल्स का मुंह भी बंद कर देती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में भले ही उर्फी ज्यादा समय न टिक पाई हों, लेकिन अब वह अपने दूसरे रियलिटी शो के लिए एकदम तैयार हैं। दरअसल, उर्फी जावेद 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

शो का प्रोमो जारी हो गया है, जिसमें उर्फी जावेद सभी कंटेस्टेंट पर भड़कती नजर आ रही हैं। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि उर्फी शो के सभी कंटेस्टेंट से गुस्से में कहती हैं, जानते हो किससे बात कर रहे हो? प्रोमो को देखकर ऐसा अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि शायद उर्फी के पास कोई पावर है। उर्फी को प्रोमो में देखने के बाद फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन

Devi Shri Prasad: देवी श्री प्रसाद के गाने में बिकिनी पहन महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप, दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MTV SPLITSVILLA (@mtvsplitsvilla)



स्प्लिट्सविला एक्स4'  में शामिल होने पर उर्फी जावेद ने कहा, 'मैं एमटीवी स्प्लिट्सविला को काफी वर्षों से फॉलो कर रही हूं और इस डेटिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनना किसी पागलपन से कम नहीं है। यह शो अपना एक परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए है। मैं बहुत रोमांटिक हूं इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं शो का हिस्सा बनना चाहती थी।'

Shaktimaan Exclusive: सिद्धांत चतुर्वेदी के ‘शक्तिमान’ बनने की खबर की ये है सच्चाई, मुकेश खन्ना ने कही खरी बात

'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' में इस बार सनी लियोनी के साथ रणविजय सिंह नहीं, बल्कि टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले हैं। रणविजय सिंह कई साल से शो को होस्ट कर रहे थे, लेकिन इस बार वह किन्हीं कारणों की वजह से इसे नहीं कर पाए हैं। बता दें कि 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' 12 नवंबर से वूट और एमटीवी पर आएगा। 

Shweta Bachchan: भाई से पैसे उधार लेकर काम चलाती थीं श्वेता बच्चन, बोलीं- मुझे फाइनेंस की जानकारी नहीं दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed