फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Urfi Javed shared her video in dress made up of blades fans were amused after seeing her new style

Urfi Javed: कांच के बाद ब्लेड से बनी ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, स्टाइल देख चकराया फैंस का सिर

Tue, 12 Jul 2022 05:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 12 Jul 2022 05:06 PM IST
सार

अपने ड्रेसेस के साथ आए दिन प्रयोग करने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है।

विज्ञापन
Urfi Javed shared her video in dress made up of blades fans were amused after seeing her new style
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपने गजब के फैशन सेंस और तरह-तरह के आउटफिट्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने ड्रेसेस के साथ आए दिन प्रयोग करने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर अलग और सबसे हटकर नजर आईं। उर्फी का यह स्टाइल देख फैंस का सिर भी चकरा गया है।

विज्ञापन

Urfi Javed shared her video in dress made up of blades fans were amused after seeing her new style
उर्फी जावेद - फोटो : insta

हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में उर्फी ब्लेड से बनी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी पूरी ड्रेस में ब्लेड लगी हुई है। साथ ही वह इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग गाने पर अलग-अलग पोज देती भी दिख रही हैं। अपने इस यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल के साथ उन्होंने वालों की पोनी बनाई हुई है। साथ की वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैंने इंट्रोवर्ट्स के लिए परफेक्ट ड्रेस बनाया है। रेजर कट रेजर से यह ड्रेस बनाई गई है। मैं अपनी टीम को इस क्रेजी आइडिया में मदद करने के लिए शुक्रिया करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed shared her video in dress made up of blades fans were amused after seeing her new style
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी के इस यूनिक स्टाइल को देख फैंस भी चकरा गए हैं। उनके इस अनोखे स्टाइल पर यूजर तरह- तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, नेक्स्ट लेवल। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अब यह क्या कर लिया। एक अन्य ने लिखा, कितनों का कत्ल करने निकली हो। वहीं एक और ने कमेंट किया, ओएमजी कहीं लग ना जाए आपको। वहीं एक ने उनकी तारीफ में लिखा- बेहद खूबसूरत लग रही हो। इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट कर अपनी हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

Urfi Javed shared her video in dress made up of blades fans were amused after seeing her new style
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर जमकर ट्रोल भी होती हैं। हालांकि कई बार उनके लुक्स फैंस का दिल भी जीत लेते हैं। हाल ही में ईद के मौके पर उर्फी साड़ी में नजर आई थीं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया था। पीले रंग की साड़ी के साथ उन्होंने ब्लू कट आउट ब्लाउज पहना था. जो उन्हें बेहद खूबसूरत बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed