Urfi Javed: अभद्र भाषा और रेप की धमकी पर उर्फी जावेद का पोस्ट वायरल, लिखा- भारत में कोई...
उर्फी जावेद ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि लोग खुलकर आपको परेशान करते हैं गाली देते हैं और रेप की धमकी ऑनलाइन देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि हमें इसको नजरअंदाज क्यों करना है
विस्तार
उर्फी जावेद मनोरंजन जगत में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फैशन सेंस के लोगों को कई बार हैरान किया है। इतना ही नहीं, उर्फी अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करती रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री को कभी भी ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा है। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखा गया है कि उर्फी को ट्रोल करते हुए लोग हद तक पार कर देते है और अभिनेत्री को धमकियां देने लगते हैं। इस पर उर्फी जावेद ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि ऐसे समय में उनकी कोई मदद नहीं करता है।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रेप की धमकी, अभद्र भाषा और बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भारत में साइबर पुलिस में दर्ज की गई शिकायतों पर शायद ही काम होता है।
बता दें कि उर्फी जावेद ने अपनी बोल्डनेस से कई बार लोगों के होश उड़ाए हैं। वह कई बार सेमी न्यूड तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शरीर पर तार लपेटे नजर आई थीं। इस मौके पर भी लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया, जिस पर उर्फी ने जवाब देते हुए लिखा था कि इस वीडियो के पीछे एक मतलब है, कैसे भारतीय महिलाओं को अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए चमकती हुई ज्वेलरी दी जाती है और उसे फूलों से सजाया जाता है। लेकिन असल में वह ठीक से चल भी नहीं सकती हैं और न ही अपने पंखों को फैला सकती हैं। हालांकि ये हमारी जनरेशन की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि पुरानी जनरेशन की महिलाओं के लिए है। उर्फी इसी तरह पहले भी कई बार ट्रोर्ल्स को जवाब दे चुकी हैं।