Urfi Javed: कपड़े छोड़कर उर्फी जावेद ने गुलाब की पंखुड़ियों से ढका शरीर, बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश
उर्फी जावेद जब भी अपनी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं, तो वह चर्चा में आ जाता है। इस बार उर्फी ने कपड़ों की बजाय गुलाब की पंखुड़ियां अपने शरीर पर लपेट ली हैं।
विस्तार
उर्फी जावेद हमेशा कुछ न कुछ अनोखा करने के लिए जानी जाती हैं। कभी वह सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस पहनती हैं, कभी बोरी से ड्रेस बना लेती हैं तो कभी शरीर पर कपड़ों की बजाए तस्वीरें चिपका लेती हैं। उर्फी को इन सबके लिए काफी ट्रोल किया जाता है, लेकिन शायद अभिनेत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह गुजरते दिन के साथ और डेयरिंग होती जा रही हैं। उर्फी जब भी अपनी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं, तो वह चर्चा में आ जाता है। हर बार की तरह इस बार भी उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह कुछ अनोखा किया है।
इस बार उर्फी का ऐसा अवतार
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज अपने प्रोफाइल पर अपलोड करती रहती हैं। इन्हीं फोटोज और वीडियोज के कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में आज उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने शरीर पर कपड़ों की बजाए गुलाब की पंखुड़ियां डाले नजर आ रही हैं। वीडियो में वह पंखुड़ियों से खेलती भी नजर आ रही हैं। उर्फी का यह अंदाज देखकर सभी की आंखे खुली रह गई हैं।
View this post on Instagram
बोल्डनेस की हद पार
हर बार अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से लोगों की जुबान पर चढ़ी रहने वाली उर्फी की इस अदा पर हर कोई उफ्फ कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद ने हर बार की अपेक्षा बोल्डनेस की हद पार कर दी है। उर्फी जावेद महज 25 साल की हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। लोगों को भी उर्फी की हर तस्वीर और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है।