फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   udit Narayan Alka Yagnik and Kumar Sanu will host Saregamapa Little Champs

पहली बार एक साथ आए हिंदी सिने संगीत के ‘त्रिदेव’, इस तारीख से शुरू होगा “सारेगामापा लिटिल चैंप्स”

Fri, 21 Feb 2020 01:45 PM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 21 Feb 2020 01:45 PM IST
सार

  • जल्द सिंगिंग रियिलिट शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स शुरू होने वाला है
  • इस बार मशहूर गायक उदित नारायण, अलगा याग्निक और कुमार शानू बाल गायकों की प्रतिभा को तराशएंगे
  • रियलिटी शो इंडियन आइडल के विजेता का एलान रविवार को हो जाएगा

विज्ञापन
udit Narayan Alka Yagnik and Kumar Sanu will host Saregamapa Little Champs
Kumar Shanu, Alga Yagnik, Udit Narayan - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

छोटे परदे पर उभरते गायकों को मौका देने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल के विजेता का एलान रविवार को हो जाएगा। और, इसी के साथ शुरु हो जाएगा काउंडडाउन एक और सिंगिंग रियिलिट शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स का। अगले शनिवार से शुरू हो जाने रहे इस शो में इस बार मशहूर गायक उदित नारायण, अलगा याग्निक और कुमार शानू बाल गायकों की प्रतिभा को तराशएंगे, उन्हें निखारेंगे और साल का बेहतरीन बाल गायक चुनेंगे।

विज्ञापन


मुंबई में लिटिल चैंप्स के नए सीजन की घोषणा के मौके पर एक कंसर्ट का भी आयोजन किया गया जिसमें तीनों जजों ने अपने पसंदीदा गीतों पर लाइव परफॉर्मेंस दी। 12 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे कुमार सानू ने शो के बारे में कहा, ‘टेलीविजन पर वापसी के लिए मुझे सारेगामापा लिटिल चैंप्स जैसा शो ही चाहिए था। यहां छोटे बच्चों में गजब का हुनर है और मुझे खुशी है कि मुझे इन्हें सुनने और इन्हें निखारने का अवसर मिला।’ 

विज्ञापन

udit Narayan Alka Yagnik and Kumar Sanu will host Saregamapa Little Champs
manish paul, Alga Yagnik, Udit Narayan - फोटो : amar ujala mumbai

इस शो का पहले भी हिस्सा रह चुकीं अल्का याग्निक कहती हैं, ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स एक दशक से मेरे लिए एक खास सफर रहा है। मैं एक बार फिर इस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं। हम यहां बच्चों को जज करने के बजाय उनका हुनर संवारने आए हैं। इन बच्चों को घर-घर में अपनी पहचान बनाकर अपने माता पिता और चाहने वालों को गर्व महसूस कराते देखना ही हमारी असली खुशी होगी।'

वहीं शो के तीसरे जज मशहूर गायक उदित नारायण ने कहा, ‘मैंने,  कुमार सानू और अल्का जी ने तीन दशक से ज्यादा समय तक साथ काम किया है और दर्शकों को कुछ यादगार गाने दिए हैं। हमारे बीच काफी घनिष्ठता रही है और मुझे उम्मीद है कि इस बार दर्शक छोटे पर्दे पर हम तीनों को एक साथ देखना जरूर पसंद करेंगे।'

पढ़ें: लव आज कल की बजाय इम्तियाज की इस फिल्म से होगी इफ्ला की ओपनिंग, अनुराग कश्यप के साथ होगा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed