फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv serial bade achhe lagte hain actress charges her husband of rape

सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' की एक्ट्रेस ने पति पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'मुझे वेश्या समझता है'

Sun, 18 Nov 2018 06:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
tv serial bade achhe lagte hain actress charges her husband of rape
chahat khanna

टीवी की दुनिया में सुपरहिट सीरियल रहा 'बड़े अच्छे लगते हैं' की फेमस एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पति फरहान मिर्जा पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इससे पहले ही वह तलाक की अर्जी दाखिल कर चुकी थीं। इसकी जानकारी चाहत ने इसी साल अगस्त के महीने में दी थी। चाहत और फरहान की शादी साल 2013 में हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि चाहत की दो बेटियां हैं, बॉम्बे टाइम्स को चाहत ने बताया कि 'मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हूं और पति को तलाक देने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया है, मैं बस तलाक चाहती हूं, मेरे पति मुझे नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन में किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूंं,

विज्ञापन

गौरतलब है कि चाहत ने पति फरहान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। चाहत ने बताया 'मेरा शारीरिक शोषण ही नहीं बल्कि पैसा और मानसिक शोषण भी किया गया है, घर का ऐसा माहौल हो गया है जिसमें मेरा दम ही घुट रहा है, मेरे पति मुझपर वेश्यावृति और को-स्टार से अफेयर का आरोप लगाते रहते हैं, इतना ही नहीं शूटिंग सेट पर भी अचानक पहुंच जाते थे, एक दफा को-स्टार के पार्टी में बुलाने पर मेरे पति ने इसे डेट समझ लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन


चाहत ने आगे आरोप लगाते हुए कहा 'मेरे पति तबीयत ठीक ना होने की स्थिति में भी जबरन मुझसे संबंध बनाते थे, चाहे मैं मर भी रही हूं लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था, मगर मुझे अपनी बच्चियों के लिए यह सब सहना पड़ा, जो कि घरेलू हिंसा से भी ज्यादा है, फरहान ने मुझे मेरे परिवार से भी अलग करना चाहा, लेकिन अब मैं उनके साथ एक पल नहीं रहना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed