फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv Serial Anupamaa Actress Rupali Ganguly Reply To Hater In Social Media Post

Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली लगातार कर रही हैं तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर है कौन?

Thu, 02 Jan 2025 04:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jan 2025 04:44 PM IST
सार

साल 2024 में मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली कई तरह की कंट्रोवर्सी से घिरी रही हैं। कई लोगों ने उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए। नए साल में भी कंट्रोवर्सी उनका पीछा शायद नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में रूपाली सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन सभी लोगों पर तंज कसते हुए पोस्ट लगा रही हैं। 

विज्ञापन
Tv Serial Anupamaa Actress Rupali Ganguly Reply To Hater In Social Media Post
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में ‘अनुपमा’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें वह जताना चाह रही हैं कि जो लोग उनके खिलाफ गलत बातें कर रहे हैं या उन पर आरोप लगाए रहे हैं, उनको लेकर वह क्या सोचती हैं?

विज्ञापन

 

Tv Serial Anupamaa Actress Rupali Ganguly Reply To Hater In Social Media Post
रूपाली गांगुली की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly

रूपाली को किसी से नहीं लगता डर 
रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकांउट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें लिखा है- ‘जब आप एक महिला जो मजबूर करते हैं, ऐसे चीजें फेस करने के लिए जिससे उससे भय लगता हो तो आप ऐसा इंसान बना देते हैं जिसे बाद में किसी भी चीज का डर नहीं रह जाता है।’ इस पोस्ट के जरिए शायद रूपाली उन सभी लोगों को मैसेज देना चाहती हैं जो उनको लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। 

TRP This Week: टीआरपी की दौड़ में पीछे रह गया रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’, जानिए कौन रहा नंबर वन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू ईयर फोटो भी शेयर की 
तंज कसती पोस्ट करने के अलावा रूपाली ने नए साल की शुरुआत कैसे की है, इसको लेकर भी कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किए हैं। माता रानी के मंदिर दर्शन करने रूपाली गईं तो उन्होंने वहां की तस्वीरें भी साझा कीं। साथ ही अपने सीरियल की को-एक्टर के साथ भी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई।

Anupamaa: फिर विवादों में घिरा शो अनुपमा, इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, बी-ग्रेड मूवी का मिला टैग 

 

विज्ञापन

क्या रही रूपाली से जुड़ी कंट्रोवर्सी 
अगर पिछले साल रूपाली गांगुली के साथ हुई कंट्रोवर्सी की बात की जाए तो सीरियल ‘अनुपमा’ के कई एक्टर्स ने शो छोड़ दिया। इस पर कहा जाने लगा कि रूपाली गांगुली की वजह से ऐसा हुआ। कुछ को-एक्टर ने ऐसे इल्जाम रूपाली पर लगाए भी। वहीं रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने भी उन पर पिता से दूर करने का आरोप लगाया। इस सब आरोपों पर एक इंटरव्यू में रूपाली ने कहा कि आखिर में सच्चाई की जीत होती है।  इस समय रूपाली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed