फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP This Week: टीआरपी की दौड़ में पीछे रह गया रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’, जानिए कौन रहा नंबर वन

Sun, 29 Dec 2024 12:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:09 AM IST
सार

टीवी सीरियल की अपनी एक अलग ऑडियंस है, यही कारण है कि वेब सीरीज के जमाने में भी टीवी सीरियल को अच्छी टीआरपी मिलती है। हाल ही में BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 51वें हफ्ते की लिस्ट जारी की है, जिसमें रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ पिछड़ता हुआ नजर आया। 

विज्ञापन
Actress Rupali Ganguly Serial Anupamaa has Dropped Out Of Top 3 Shows Udne Ki Aasha On Top
सीरियल 'उड़ने की आशा' ,'अनुपमा' और 'एडवोकेटड अंजलि अवस्थी' - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी सीरियल्स को टीआरपी मिलती रहे और यह टॉप पर बने रहें, इसके लिए सीरियल मेकर्स के बीच होड़ लगी रहती है। इसके लिए वह अलग-अलग तरह के विषयों पर सीरियल बनाते हैं, साथ ही कई रोचक बदलाव भी लाते रहते हैं। 51वें हफ्ते की टीआपी लिस्ट में कौन सा सीरियल रहा टॉप पर जानिए। 

Actress Rupali Ganguly Serial Anupamaa has Dropped Out Of Top 3 Shows Udne Ki Aasha On Top
अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly

रुपाली गांगुली का शो पिछड़ा 
कुछ सालों से रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ महिला दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था, यह सीरियल टॉप में एक लंबे समय तक बना रहा। लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह शो चौथे स्थान पर है। जबकि पहले नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ ने जगह हासिल की है। यह सीरियल साल की शुरुआत में शुरू हुआ था। 


 

Actress Rupali Ganguly Serial Anupamaa has Dropped Out Of Top 3 Shows Udne Ki Aasha On Top
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar

दूसरे स्थान पर ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीआपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने जगह पाई है। इसमें लीड रोल में इन दिनों समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित नजर आ रहे हैं। दर्शकों को यह सीरियल भी काफी पसंद है।

Year Ender 2024: इस साल खूब चमके ये पांच पाकिस्तानी सितारे, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Rupali Ganguly Serial Anupamaa has Dropped Out Of Top 3 Shows Udne Ki Aasha On Top
एडवोकेट अंजलि अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे स्थान पर कोर्टरूम ड्रामा 
टीआरपी की लिस्ट में तीसरा स्थान ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ ने हासिल किया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा अहम रोल निभा रहे हैं। यह सीरियल साल 2024 के मध्य में शुरू हुआ था।

Year Ender 2024: पर्दे पर इस साल टकराए कई बड़े सितारे, जानें बॉक्स ऑफिस पर कब किसने मारी बाजी? 

 

विज्ञापन
Actress Rupali Ganguly Serial Anupamaa has Dropped Out Of Top 3 Shows Udne Ki Aasha On Top
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस कॉमेडी सीरियल की फिर चर्चा 
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से टीवी पर आ रहा है। यह दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसा रहा है। टीआरपी लिस्ट में इस कॉमेडी सीरियल की रेटिंग में भी उछाल आया है। इस सीरियल में दिलीप जोशी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। इस सीरियल ने टीआरपी चार्ट में छठा स्थान हासिल किया है। इसमें तप्पू और सोनू की शादी वाला एंगल दिखाया जा रहा है, जो दर्शकों को काफी अच्छा लग रहा है, इसी कारण ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीआरपी लिस्ट में अच्छा परफॉर्म कर पा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed