फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV: New Angoori Bhabhis entry in Bhabiji Ghar Par Hai stirred up know what is the whole truth here

टीवी: ‘भाबीजी घर पर है‘ में नई अंगूरी भाभी की एंट्री से हड़कंप, समझिए क्या है पूरी सच्चाई

Wed, 24 Nov 2021 02:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 24 Nov 2021 02:11 PM IST
सार

मौजूदा कहानी में अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) ने तिवारी जी (रोहिताश्व गौड़) के साथ हुई बड़ी लड़ाई के बाद घर छोड़ दिया है और वह विभूति (आसिफ शेख) के घर पर रहने लगी हैं।

विज्ञापन
TV: New Angoori Bhabhis entry in Bhabiji Ghar Par Hai stirred up know what is the whole truth here
शुभांगी अत्रे,सानंद वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के दर्शकों को अब एक नया सरप्राइज मिलने वाला है क्योंकि तिवारी जी (रोहिताश्व गौड़) की जिंदगी में एक नयी अंगूरी भाबी की एंट्री होने जा रही है। मौजूदा कहानी में अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) ने तिवारी जी (रोहिताश्व गौड़) के साथ हुई बड़ी लड़ाई के बाद घर छोड़ दिया है और वह विभूति (आसिफ शेख) के घर पर रहने लगी हैं।

विज्ञापन

तिवारी जी को अच्छा महसूस करवाने के लिये सक्सेना (सानंद वर्मा) अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) की तरह सजने-संवरने का फैसला करता है। वह अंगूरी भाबी के लुक को बेहतरीन बनाने के लिये उनकी खूबसूरत साड़ी पहनता है, लंबे काल बाल लगाता है और साथ मूंछे कटवाकर अंगूरी भाबी के जैसे नाक में नोज पिन भी डालता है।

विज्ञापन

TV: New Angoori Bhabhis entry in Bhabiji Ghar Par Hai stirred up know what is the whole truth here
सानंद वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंगूरी भाबी बनने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुये सानंद वर्मा (अनोखे लाल सक्सेना) ने कहा, ‘‘मुझे अंगूरी भाबी का खूबसूरत लुक हमेशा से ही पसंद रहा है। वह जिस तरह की साड़ियां और ज्वेलरी पहनती हैं, वह उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बनाता है। एक कलाकार होने के नाते, मैं हमेशा ही अलग- अलग किरदारों को निभाने और नये लुक्स को आजमाने के लिये उत्सुक रहा हूं। इस ट्रैक की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया और उम्मीद है कि इस किरदार को निभाते हुये मुझे जितना अच्छा लगा, उतनी ही खुशी दर्शकों को भी इसे देखकर होगी।‘‘ 

TV: New Angoori Bhabhis entry in Bhabiji Ghar Par Hai stirred up know what is the whole truth here
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सक्सेना के अंगूरी लुक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये, शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) ने कहा, ‘‘सानंद जी ने जिस तरह से अंगूरी भाबी की प्रतिकृति को परदे पर उतारा है, वह मुझे बहुत पसंद आया। उन्होंने इस हिस्से को जैसे दर्शाया है, उससे इस शो का मनोरंजन स्तर और भी बढ़ गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक भी इस नई कहानी का भरपूर आनंद उठायेंगे।‘‘ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed