फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actress reema vohra talk about serial ek duje ke vaaste

20 साल की होने से पहले रीमा वोहरा बनी ‘मां’, बोलीं- उम्र से ज्यादा स्क्रिप्ट मायने रखती है

Tue, 28 Jan 2020 10:32 AM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
tv actress reema vohra talk about serial ek duje ke vaaste
reema vohra - फोटो : amar ujala
काफी लोकप्रिय रहा धारावाहिक 'एक दूजे के वास्ते' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। शो में दो उभरते कलाकार मोहित कुमार और कनिका कपूर क्रमशः श्रवण और सुमन के लीड रोल में नजर आएंगे। सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित 'एक दूजे के वास्ते 2'  एक प्रेम कहानी है, जिसमें आज के दौर की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


तमाम धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकीं रीमा वोहरा  धारावाहिक एक दूजे के वास्ते के दूसरे सीजन में सुमन की मां के रोल में नजर आएंगी। रीमा वैसे तो अभी 20 साल की भी नहीं हुई हैं लेकिन वह फिर भी एक किशोर उम्र की लड़की की मां का रोल निभा रही हैं। 
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर रीमा वोहरा ने कहा, "मैं इसमें अंजलि तिवारी का रोल निभा रही हूं, जो सुमन की मां हैं। एक दूजे के वास्ते का दूसरा सीजन सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है और मैं इसमें कर्नल विजय तिवारी की पत्नी का रोल निभा रही हूं।अंजलि एक आदर्श मां, एक आदर्श पत्नी और एक आदर्श बहू है जो अपनी जिम्मेदारियां समझती हैं और उन्हें बखूबी निभाती भी हैं।जब मैंने इस शो की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे यह बेहद दिलचस्प लगी क्योंकि मेरे लिए स्क्रिप्ट और किरदार ही मायने रखते हैं ना कि किरदार की उम्र। अपनी उम्र के किरदार तो आप हमेशा निभाते हैं क्योंकि आप उससे जुड़ जाते हैं लेकिन अपने से बड़ी उम्र का किरदार निभाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed