फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv Actress Pooja Banerjii Statement In Money Laundering Case Slam People Circulating False Reports

Pooja Banerjii: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान, आरोपों को लेकर क्या बोली अभिनेत्री

Thu, 02 Jan 2025 05:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jan 2025 05:47 PM IST
सार

2024 के दिसंबर माह में ईडी ने एक सट्टेबाजी वेबसाइट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का बयान दर्ज कराया था। इस मामले में टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का नाम भी आया। अब पूजा बनर्जी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान जारी किया है। 

विज्ञापन
Tv Actress Pooja Banerjii Statement In Money Laundering Case Slam People Circulating False Reports
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी-इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया नोटिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@poojabanerjeee

विस्तार

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक लीगल नोटिस जारी किया है, साथ ही अपना स्टेटमेंट भी कैप्शन में लिखा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगाए गए आरोपों पर अभिनेत्री पूजा बनर्जी क्या कह रही हैं, जानिए?

विज्ञापन

गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है 
पूजा बनर्जी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखती हैं- ‘हाल ही में मुझे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था। दुख की बात है कि यह खबर लगभग सभी जगह मेरे नाम, तस्वीर के साथ छपी। मुझे इस खबर के बारे में पता नहीं था, क्योंकि मैं परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका में थी।’ अपनी पोस्ट में आगे पूजा ने लिखा कि किसी ने इस खबर की पुष्टि उनसे नहीं की। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Banerjii (@poojabanerjeee)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून का उल्लंघन नहीं किया 
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी आगे लिखती हैं, ‘मेरे परिवार के सदस्य इस बात से बेहद परेशान हैं कि मेरे ऊपर इतना बड़ा झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जिसके बाद हमने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है। जिससे मैं अपनी सिचुएशन को साफ कर सकूं। मैंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है।’ पूजा अपनी पोस्ट में यह भी लिखती हैं कि वह झूठ के खिलाफ खड़ी रहेंगी। साथ ही वह चाहती हैं कि मीडिया गलत रिपोर्ट्स की दोबारा जांच जरूर करे।

 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
दिसंबर माह में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली एक सट्टेबाजी वेबसाइट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का बयान दर्ज किया है। यह वेबसाइट टी20 विश्व कप मैचों का भी अवैध प्रसारण करती है। एजेंसी ने पोर्टल 'मैजिकविन' के खिलाफ जांच के तहत दिल्ली, मुंबई और पुणे में इस मामले में नए सिरे से तलाशी ली थी। पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मल्लिका शेरावत और टीवी कलाकार पूजा बनर्जी से इस मामले में कुछ प्रश्नों का उत्तर ईमेल या आधिकारिक प्रतिनिधि के माध्यम से देने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed