फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv actress Aishwarya Sakhuja to play negative role in Yeh Hai Chahatein serial

'ये है चाहतें' का हिस्सा बनेंगी ऐश्वर्या सखुजा, पहली बार नेगेटिव रोल में आएंगी नजर

Fri, 22 Nov 2019 03:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Nov 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Aishwarya Sakhuja to play negative role in Yeh Hai Chahatein serial
Aishwarya Sakhuja - फोटो : instagram

लगातार छह सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले शो 'ये है मोहब्बतें' का सफर अगले महीने खत्म हो जाएगा। एकता कपूर के इस शो के अब तक करीब 1800 एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल अभिनीत इस शो के स्पिन ऑफ शो लाने की तैयारी चल रही है, जिसका नाम 'ये है चाहतें' होगा। हाल में दिव्यांका और करण ने इंस्टाग्राम पर नए शो का प्रोमो साझा किया था। इस शो में नए कलाकार लीड किरदार में नजर आएंगे। शो से जुड़े नई जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा  इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं। शो में उनका किरदार नकारात्मक होगा।

विज्ञापन


शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'ऐश्वर्या शो में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। उनकी भूमिका अनीता हंसनदानी की मूल भूमिका से प्रेरित होगी।' अपने दस साल के करियर में, ऐश्वर्या ने 'सास बिना ससुराल', कॉमेडी शो 'त्रिदेवियां' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से अपनी काबिलियत साबित की है। 'मैं ना भूलूंगी' में उन्होंने सकारात्मक किरदार निभाया था हालांकि बाद मैं वह किरदार बदलकर नकारात्मक हो जाता है। यह पहली बार होगा जब दर्शक ऐश्वर्या को नेगेटिव रोल में देखेंगे। गौरतलब है कि वह पिछली बार फिल्म 'उजड़ा चमन' में नजर आई थीं। वह पिछले दो सालों से टीवी की दुनिया से दूर हैं।
विज्ञापन


'ये है मोहब्बतें' देश के टॉप टीवी शोज में शुमार रहा है। अब जब टीवी पर इसका स्पिन ऑफ आने की तैयारी है तो मेकर्स ने इसे और भी बड़े स्तर पर प्रसारित करने का फैसला किया है। चर्चा है कि 'गठबंधन' फेम 'अबरार काजी' और 'तंत्र' फेम सार्गन कौर लुथरा शो में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक नए शो से जुड़ी नई जानकारी की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स या फिर कलाकारों की तरफ से नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- BB13: 'वीकेंड का वार' से पहले घरवालों को लगेगा झटका, इन दो कंटेस्टेंट में से आज कोई हो जाएगा बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed