फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actors released video campaign against Coronavirus

कोरोना के खिलाफ टीवी कलाकारों ने जारी किया वीडियो कैंपेन, 'हम होंगे कामयाब' का दिया संदेश

Wed, 15 Apr 2020 11:15 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Apr 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
TV actors released video campaign against Coronavirus
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लॉकडाउन की समयसीमा 3 मई तक बढ़ा देने के बाद सरकार दोगुनी तैयारी और गाइडलाइन के साथ आगे बढ़ रही है। चार दिवारी में कैद लोगों को हताशा से दूर रखने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी समानांतर प्रयास कर रहे हैं। समाज में आशा की किरण बरकरार रखने के लिए कलर्स ने एक खास पहल की है। कलर्स ने समाजसेवी संस्थान गूंज के साथ मिलकर एक वीडियो कैंपेन चालू किया है। इस वीडियो में कलर्स के मुख्य आठ शो के कलाकार 'हम होंगे कामयाब' गीत गाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

TV actors released video campaign against Coronavirus
नागिन भाग्य का जहरीला खेल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कलर्स द्वारा शुरू किए गए इस वीडियो कैंपेन में 'छोटी सरदारनी', 'नागिन भाग्य का जहरीला खेल', 'विद्या', 'पवित्र भाग्य', 'शक्ति...अस्तित्व के अहसास की', 'शुभारंभ', 'बैरिस्टर बाबू' और 'नाटी पिंकी' जैसे टीवी सीरियल्स के मुख्य कलाकार 'हम होंगे कामयाब' गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में एक-एक कर आते हैं और गीत के जरिए लोगों को उम्मीद बनाए रखने का संदेश देते हैं। वीडियो के बाकी हिस्से में समाज के विभिन्न तबके के लोग नजर आ रहे हैं। सभी एक सुर में इस आपातकाल जैसी परिस्थिति को पार करने और स्थिति सामान्य होने की बात कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hum honge kamyab... 🇮🇳 #indiafightscorona #togetherathome @kevina_tak @vajanianeri @kunaljaisingh @nimritahluwalia @jigyasa_07 @avisthename

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन

TV actors released video campaign against Coronavirus
बालिका वधू - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि लॉकडाउन में शूटिंग ठप्प होने की वजह से सभी चैनल्स पर इन दिनों पुराने शो टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। दूरदर्शन द्वारा 'रामायण' और 'महाभारत' का फिर से टेलीकास्ट शुरू करने के बाद कलर्स ने भी 'बेलन वाली बहू', 'भाग बकूल भाग', 'दिल से दिल तक', 'राम सिया के लवकुश', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा', 'बालिका वधू' जैसे शोज का पुनप्रसारण शुरू कर दिया है। लोगों द्वारा इन शोज को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इन शोज के बहाने लोग अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed