फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actor Manmeet Grewal commits suicide by hanging himself in his house

बेरोजगारी से परेशान टीवी अभिनेता ने की खुदकुशी, सम्मान बचाने के लिए नहीं मांगा दोस्तों से कर्ज

Sat, 16 May 2020 06:34 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 16 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
TV actor Manmeet Grewal commits suicide by hanging himself in his house
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से भारत भर में लागू हुए लॉकडाउन से अवसाद बढ़ने की खबरें तो बहुत दिन से आ रही हैं। लेकिन, अब इस लोग इस अवसाद का शिकार होना भी शुरू हो गए हैं। नवी मुंबई के खारघर इलाके से खबर है कि किराए के फ्लैट में रहने वाले टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस होकर खुद की जान ले ली है। 32 वर्षीय यह अभिनेता अपनी पत्नी के साथ छोटे से फ्लैट में भाड़े पर रहता था।

विज्ञापन


देश में लॉकडाउन लागू होने की वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद है। मनमीत एक संघर्षशील अभिनेता थे। वह अपने सपरिवार जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे। शूटिंग बंद हो जाने के बाद उनकी जीविका चलने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। वह पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे और इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और ज्यादा तंग बना दिया था। परेशान होकर उन्होंने बीते शुक्रवार को देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

मनमीत के खास दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया, 'मनमीत पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस लॉकडाउन के चलते काम बंद हो जाने से उनकी न तो किसी तरह की कोई कमाई हो रही थी और ना ही वह लोगों से उधार लिए गए पैसे वापस कर पा रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह है कदम उठाया।'

बता दें कि मनमीत टीवी के शो 'आदत से मजबूर' और 'कुलदीपक' में काम करने के लिए जाने जाते थे। उनके दोस्त मनजीत ने बताया कि वह एक वेब सीरीज में भी काम कर रहे थे, साथ ही एक एक्टिंग स्कूल में  भी पढ़ाते थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब तबाह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed