{"_id":"5e4f9def8ebc3ef39030ec75","slug":"tushar-dalvi-shoots-serial-without-a-drop-of-water-on-maha-shivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर इस अभिनेता ने किया अन्न और जल का त्याग, सुबह से लगातार जारी शूटिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
महाशिवरात्रि पर इस अभिनेता ने किया अन्न और जल का त्याग, सुबह से लगातार जारी शूटिंग
Fri, 21 Feb 2020 02:38 PM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
तुषार दलवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मेरे साईं, श्रद्धा और सबूरी' के लीड एक्टर तुषार दलवी के बारे में हिंदी मनोरंजन जगत से जुड़े लोग जानते हैं कि वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। हर सोमवार शंकर भगवान की पूजा करने वाले तुषार हर महाशिवरात्रि पर निर्जला व्रत भी रखते हैं। संयोग से शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन ही वह अपने नए सीरियल की शूटिंग पर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
सुबह से चल रही रही शूटिंग में तुषार पूरे उत्साह के साथ शामिल हैं और देर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद वह शिव की आराधना करेंगे और इसके बाद ही कुछ खाएंगे पिएंगे। तुषार के इस निर्जल उपवास के दौरान शूटिंग की चर्चा टीवी जगत में सुबह से हो रही है। वह बताते हैं कि साईं भी शिव के महान उपासक रहे हैं।
विज्ञापन
तुषार कहते हैं, 'मैं बचपन से ही शिवरात्रि पर उपवास रखता रहा हूं। मुझे आज के दिन छुट्टी ले लेनी चाहिए थी लेकिन शूटिंग का शेड्यूल व्यस्त होने की वजह से छुट्टी नहीं ले पाया लेकिन मैंने अपना उपवास रखा क्योंकि यह मेरे लिए एक परंपरा के समान है और मैंने बिना रुके काम किया। एक तरह से देखा जाए तो ये अच्छा ही है, क्योंकि काम की वजह से मुझे भूख का एहसास करने का वक़्त ही नहीं मिला।'
विज्ञापन
दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर