फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Suicide Case Know Who is Sheezan Mohammed Khan Actress Mother Blame him for daughter Death

Tunisha Sharma Death: कौन हैं शीजान खान? जिन पर तुनिशा शर्मा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 25 Dec 2022 09:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Dec 2022 09:29 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की मां ने तुनशा के को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों अली बाबा सीरियल में बतौर लीड एक्टर काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Know Who is Sheezan Mohammed Khan Actress Mother Blame him for daughter Death
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अली बाबा: दास्तान-ए- काबुल' फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने इसी शो के सेट पर मेकअप रूप में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तुनिशा के अचानक चले जाने से टीवी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। किसी को भी यह यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती हैं। ताजा खबरों के अनुसार तुनिशा का पोस्टमार्टम हो गया है और उनका शव कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। 

विज्ञापन


Year Ender 2022: इस साल स्क्रीन से दूर रहे ये स्टार्स, 2023 में मचाएंगे जमकर धमाल?

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide Case Know Who is Sheezan Mohammed Khan Actress Mother Blame him for daughter Death
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के जांच के बीच अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की मां ने तुनशा के को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों अली बाबा सीरियल में बतौर लीड एक्टर काम कर रहे थे। तुनिशा की मां के मुताबिक उनकी बेटी अपने साथी कलाकार से काफी परेशान चल रही थीं। उनके मुताबिक शीजान से तंग आकर तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो तुनिशा की मां ने शीजान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शीजान ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। 

Avatar 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को 'अवतार 2' का धमाल, फिल्म के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल

Tunisha Sharma Suicide Case Know Who is Sheezan Mohammed Khan Actress Mother Blame him for daughter Death
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
कम उम्र में ही शीजान ने शुरू कर दी थी एक्टिंग

शीजान के बारे में बात करें तो वह मुंबई के रहने वाले हैं। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई भी की है। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने छोटी उम्र में ही कदम रख दिया था। मशहूर टीवी शो 'जोधा अकबर' में उन्होंने अकबर के बचपन का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर तुनिशा और शीजान के कई वीडियोज मौजूद हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। हाल ही में मेंस डे पर तुनिशा ने उनके लिए एक खास पोस्ट भी किया था।   
Tunisha Suicide: तुनिशा शर्मा की दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- डिप्रेशन की थी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed