फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Death Case Sheezan Khan dragged by Police inside the court without slippers netizens angry

Tunisha Sharma: बिना चप्पलों के शीजान को घसीटती दिखी पुलिस, अत्याचारी बता अधिकारियों पर फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 29 Dec 2022 11:45 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 11:45 AM IST
सार

पुलिस के द्वारा शीजान को कोर्ट ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पुलिस शीजान को बिना चप्पल के खींचते हुए ले जाती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उसी समय पपराजी और मीडिया के द्वारा उन्हें चारों तरफ से घेरा हुआ था। पुलिस उनसे बचने के लिए तेजी से कोर्ट के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Sheezan Khan dragged by Police inside the court without slippers netizens angry
Tunisha Sharma and Sheezan Khan - फोटो : social media

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में अपने ही टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा की आत्महत्या को लेकर उनकी मां ने सह कलाकार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप, में मामला दर्ज किया गया है। शीजान इस दौरान पुलिस कस्टडी में है। जिसके बाद केस की सुनवाई के लिए बीते दिनों शीजान को कोर्ट में पेश किया गया था। उस दौरान शीजान के पैरों में चप्पल नहीं थी । जिसके कारण लोग पुलिस पर खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

 

Tunisha Sharma Death Case Sheezan Khan dragged by Police inside the court without slippers netizens angry
Sheezan Khan dragging BY Police - फोटो : social media

शीजान को कोर्ट के अंदर बिना चप्पल के घसीटती दिखी पुलिस
तुनिशा आत्महत्या मामले में शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। शीजान 28 दिसंबर तक पुलिस की हिरासत में थे। बीते दिनों उन्हें इस मामले में वसई कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर उनकी रीमांड को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। पुलिस के द्वारा शीजान को कोर्ट ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पुलिस शीजान को बिना चप्पल के खींचते हुए ले जाती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उसी समय पपराजी और मीडिया के द्वारा उन्हें चारों तरफ से घेरा हुआ था। पुलिस उनसे बचने के लिए तेजी से कोर्ट के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है। 

ये भी पढ़े-Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन

विज्ञापन
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case Sheezan Khan dragged by Police inside the court without slippers netizens angry
Tunisha Sharma and Sheezan Khan - फोटो : social media

लोगों ने कहा यह अमानवीय है
कोर्ट के अंदर ले जाते हुए जिस तरह पुलिस उन्हें घसीटती हुई दिख रही है, उससे लोग बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुलिस के इस बर्ताव को लेकर सोशली मीडिया पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह अमानवीय है। वहीं एक यूजर ने कहा कि किसी आरोपी के साथ इस तरह का व्यवहार करना बेहद अमानवीय है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि किसी के साथ ऐसा बर्ताव करना अमानवीय है। इस तरह से लोग पुलिस और मीडिया पर लगातार नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। 

ये भी पढ़े-Ramanand Sagar: 'रामायण' के लिए जान देने को तैयार थे रामानंद, पाकिस्तान के जिक्र के बिना अधूरा है यह किस्सा

विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case Sheezan Khan dragged by Police inside the court without slippers netizens angry
Tunisha Sharma - फोटो : social media

तुनिशा की मां ने लगाया आरोप
मामले को लेकर तुनिशा शर्मा की मां का कहना है कि शीजान खान के साथ ब्रेकअप के कारण उनकी बेटी ने यह बड़ा कदम उठाया है। कुछ वक्त पहले ही दोनों कलाकार एक रिलेशनशिप में आए थे। तुनिशा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शीजान कई लड़कियों के साथ संबंध में था, जिसके कारण उसने अचानक से तुनिशा के साथ ब्रेकअप कर लिया था। इसी के चलते तुनिशा काफी परेशान रहती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed