फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tu Yaheen Hai Song Out: Shehnaaz Gill sings 'Tu Yaheen Hai' for late actor Sidharth Shukla

SidNaaz: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को दिया ट्रिब्यूट, 'तू यहीं है' गाने में मायूस दिखीं 'पंजाब की कटरीना कैफ'

Fri, 29 Oct 2021 02:45 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 29 Oct 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Tu Yaheen Hai Song Out: Shehnaaz Gill sings 'Tu Yaheen Hai' for late actor Sidharth Shukla
तू यहीं है - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम है, तू यहीं है। दोनों की केमेस्ट्री पर बना ये एक इमोशनल सॉन्ग है। इससे पहले शहनाज से सिद्धार्थ के जाने के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की थी। कल उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज किया था। इस गाने को यू-ट्यूब पर 2 घंटे के अंदर ही 10 लाख बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


शहनाज ने गाया गाना
सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट किए इस गाने को खुद शहनाज ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स, म्यूजिक और कंपोज राज रंजोध ने किया है। शहनाज गिल ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब अकाउंट से शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)



बिग बॉस की याद पर बना गीत
इस वीडियो में बिग बॉस के दौरान बिताए दोनों के पलों को दिखाया गया है। जहां दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं। रिलीज होते ही इस गाने को फैन्स का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। 6.50 लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को अभी तक पसंद किया है जबकि 70 हजार से ज्यादा कमेंट सिर्फ दो घंटे के अंदर आ चुके हैं।


बिगबॉस 13 में आए थे नजर
सितंबर के महीने में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ का निधन हो गया था। वो बिग बॉस सीजन 13 के विजेता थे। इस सीजन में शहनाज गिल भी उनके साथ थी। दोनों की गजब केमेस्ट्री इस सीजन के दौरान दिखाई दी थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का एक गाना रिलीज हुआ था, जो फैन्स को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed