{"_id":"84964204-1780-11e2-b603-d4ae52bc57c2","slug":"trp-ratings-color-zee-tv-top-scorers-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलर्स ने जीटीवी से मारी बाजी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कलर्स ने जीटीवी से मारी बाजी
- अनुराधा गोयल
Updated Tue, 16 Oct 2012 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! इस बार भी हम आपको बताएंगे कौन या चैनल हिट रहा, किसकी रेटिंग बढ़ी और किसी की घटी। इतना ही नहीं हम आपको वीकेंड शोज के बारे में भी बताएंगे। इस सप्ताह यानी 30 से 6 अक्तूबर तक की रेटिंग में
विज्ञापन
इस सप्ताह पिछले सप्ताह की ही तरह स्टार प्लस अपनी जगह नंबर वन पर ज्यों की त्यों बनाए हुए है। स्टार प्लस की रेटिंग जहां पिछले सप्ताह 252 रहीं अब अब बढ़कर 268 हो गई है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह कलर्स नंबर तीन से दो पर पहुंच गया है। और इसकी रेटिंग इस बार भी 233 ही है। वहीं नंबर दो से जीटीवी नंबर तीन पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह जीटीवी की रेटिंग 235 थी जो घटकर 217 रह गई है।
विज्ञापन
बेशक सोनी टीवी इस सप्ताह भी चौथे नंबर पर है लेकिन पिछले सप्ताह से इसकी रेटिंग काफी घट गई है। पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 232 थी जो घटकर 202 रह गई है।
लाइफ ओके टीवी की रेटिंग पिछले सप्ताह की तरह ज्यों की त्यों 124 ही बनी हुई है। वहीं सब टीवी की रेटिंग जहां पिछले सप्ताह 132 होने पर से चैनल पांचवे नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखे हुए था वहीं अब छठें नंबर पर पहुंचकर इसकी रेटिंग 122 रह गई।
पिछले सप्ताह सहारा वन की रेटिंग 29 थी जो कि बहुत कम थी इस बार इसके अंक थोड़े से बढ़ गए हैं यानी टीआरपी रेटिंग 34 तक पहुंच गई है। वहीं स्टार उत्सव की 34 से घटकर 31 रह गई है।
इनके अलावा चैनल वी और बिंदास टीवी को भी बहुत ज्यादा हाइप नहीं मिल पाई।