फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   trp and grp ratings week 14

टीवी रेटिंग: ‘मधुबाला’ ने ‘बालिका वधु’ को दी मात

Fri, 12 Apr 2013 06:02 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Fri, 12 Apr 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
trp and grp ratings week 14

ये बात तो सभी जानते हैं कि बीते सप्ताह आईपीएल शुरू हुआ है। ऐसे में एंटरटेनमेंट चैनल की रेटिंग कम होने की पूरी उम्मीद थी।

विज्ञापन


बहरहाल, इस बार 14वें सप्ताह में पहली बार ऐसा हुआ है जब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कलर्स टीवी को मात दे तीसरे नंबर का स्थान पा लिया है।

दरअसल इस सप्ताह की रेटिंग में कलर्स टीवी की रेटिंग बहुत गिर गई। जिससे सोनी टीवी को नंबर तीन पर आने का मौका मिला।

इसके अलावा स्टार प्लस नंबर वन पर और जी टीवी नंबर दो पर है। वहीं सब टीवी और लाइफ ओके चैनल हर बार की तरह इस बार भी पांच और छह नंबर पर है।

स्टार प्लस के 4 शो टॉप 5 में
स्टार प्लस चैनल के धारावाहिकों की रेटिंग हर सप्ताह बढ़ती जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि 14वें सप्ताह की रेटिंग में टॉप 5 में स्टार प्लस के चार सीरियल शामिल है।

ये शो हैं- ‘दिया और बाती हम’, ‘प्यार का दर्द मीठा मीठा प्यारा प्यारा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘वीरा’।

‘मधुबाला’ से पीछे हुआ ‘बालिका वधु’

पहली बार ऐसा हुआ है जब कलर्स चैनल पर ही प्रसारित दूसरे किसी शो ने ‘बालिका वधु’ को रेटिंग और रैंकिंग में मात दी हो।

जी हां, कलर्स पर ही प्रसारित धारावाहिक ‘मधुबाला- एक इश्क एक जुनून’ ने इस सप्ताह ‘बालिका वधु’ को मात दे छठें नंबर की रैकिंग हासिल कर ली है।

वहीं ‘बालिका वधु’ की टॉप 10 लोकप्रिय शो में रैकिंग सातवें नंबर पर है। साथ ही  सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टॉप 5 में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टार प्लस पर प्रसारित ‘साथ निभाना साथिया’ और जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ भी छठें नंबर पर हैं।

रियलिटी शो भी टॉप 10 में हुए शामिल

जी टीवी पर प्रसारित रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ और स्टार प्लस पर हाल ही में शुरू हुआ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ भी इस फेहरिस्त में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोकप्रिय शो
इस बार कई और शो भी टॉप 10 लोकप्रिय शो की लिस्ट में शामिल हुए हैं। जी हां, इस सप्ताह सोनी चैनल पर प्रसारित क्राइम शो ‘सीआईडी’ इसी लिस्ट का हिस्सा है।

कलर्स पर प्रसारित ‘उतरन’ औंर ‘ससुराल सिमर का’ भी टॉप 10 लोकप्रिय शो में शामिल है।

वहीं जीटीवी पर प्रसारित शो ‘कुबूल है’ और ‘पवित्र रिश्ता’ भी टॉप 10 लोकप्रिय शो की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

अब देखना होगा कि 15वें सप्ताह की टैम रेटिंग में क्या फेरबदल होते हैं।

क्या अलग सप्ताह कलर्स की रेटिंग और गिर जाएगी या फिर कलर्स अपनी रैकिंग पाने के लिए कोई नई स्ट्रेटजी अपनाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed