{"_id":"597342044f1c1b7b0c8b4ce2","slug":"the-story-of-the-king-who-defended-india-against-alexander-here-is-the-porusfirstlook-watch-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी टीवी के शो 'पोरस' का प्रोमो आउट, 'ये कहानी है भारत की सरहद के पहले रक्षक की' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोनी टीवी के शो 'पोरस' का प्रोमो आउट, 'ये कहानी है भारत की सरहद के पहले रक्षक की'
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
पोेरस
सोनी टीवी पर महान योद्धा 'पोरस' के जीवन पर बना शो जल्द आने वाला है। इस शो का पहला प्रोमो आउट हो चुका है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है, 'ये कहानी है भारत की सरहद के पहले रक्षक पोरस की, जिसके साहस ने रखा इस सोने की चिड़िया को विश्व के सिकंदर से सुरक्षित।'
विज्ञापन
ये शो भारतीय टीवी इतिहास का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है।
इस शो में भारत के पहले रक्षक 'पोरस' की कहानी को दिखाया जायेगा। भारत में उन्हें राजा पूरू के नाम से जाना जाता है लेकिन दुनिया के लिए वो महान पोरस हैं। ये वही राजा थे जिसने सिकंदर की सबसे बड़ी सेना को अपनी सूझबूझ के साथ जीता था।
विज्ञापन
इस शो में लक्ष्य लालवानी 'पोरस' और रोहित पुरोहित 'अलेक्जेंडर द ग्रेट' का रोल अदा करते हुए दिखाई देंगे।
सोनी पर इससे पहले भी कई पौराणिक और ऐतिहासिक शोज आते रहें है। लेकिन 500 करोड़ रुपये के मेगा बजट के साथ ये सिद्धार्थ कुमार तिवारी का नया टीवी शो 'पोरस' ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
Yeh kahaani hai Bharat ki sarhad ke pehle rakshak #Porus ki jiske saahas ne rakha iss sone ki chidiya ko vishv ke sikander se surakshit. pic.twitter.com/TYRo9HKzSb
— Sony TV (@SonyTV) July 21, 2017