{"_id":"8644ad6b2d58c127edf46abf2e549198","slug":"the-new-television-serial-reporters-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्टर्सः प्रेम कहानी बनेगी ब्रेकिंग न्यूज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रिपोर्टर्सः प्रेम कहानी बनेगी ब्रेकिंग न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 11 Apr 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते डेढ़ दशक में मीडिया ने समाज में जैसी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, उससे वह खुद खबरों की मुख्यधारा में आ गया है। यही कारण है कि फिल्मों मे अक्सर हीरो-हीरोइन पत्रकार, रिपोर्टर या संपादक बने नजर आते हैं। परंतु आज से छोटे पर्दे पर टेलीविजन रिपोर्टिंग की एक नई दुनिया नजर आएगी।
विज्ञापन
सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर धारावाहिक रिपोर्टर्स की शुरुआत हो रही है। यह सीरियल सोमवार से गुरुवार तक रात नौ बजे प्रसारित होगा। इसकी एक खास बात यह है कि छोटे पर्दे से लोकप्रिय होकर फिल्मों में जाने वाले राजीव खंडेलवाल टीवी सीरियलों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ कृतिका कामरा नजर आएंगी। सीरियल में रिपोर्टिंग की दुनिया के साथ-साथ राजीव और कृतिका की प्रेम कहानी भी होगी।
विज्ञापन
रोज अडियो विजुअल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित रिपोर्टर्स का निर्देशन गोल्डी बहल कर रहे हैं। शो गुरुवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मौक पर निर्माता सृष्टि आर्य ने कहा कि रिपोर्टर्स की कहानी न केवल मीडिया के प्रति दर्शकों में उत्सुकता पैदा करेगी बल्कि मीडिया में काम करने वालों की जिंदगी भी उन तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
सोनी एंटरनेटमेंट टेलीविजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग प्रमुख गौरव सेठ ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि आज समाचारों की दुनिया घटनाओं के केंद्र में है और मीडिया में दबाव के बीच काम करना आसान नहीं रह गया। यही हमारे शो की पृष्ठभूमि है। परंतु इसमें चलने वाली प्रेम कहानी शो के प्रति एक अलग आकर्षण पैदा करेगी।
रिपोर्टर्स एक न्यूज चैनल के संपादक कबीर शर्मा (राजीव खंडेलवाल) और ट्रेनी रिपोर्टर अनन्या कश्यप (कृतिका कामरा) की कहानी है, जिनका मिजाज और काम करने का ढंग बिल्कुल विपरीत है। परंतु लक्ष्य समान है, बेहतर से बेहतर काम करना। ऐसे में दोनों किस तरह के एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं, यह इस सीरियल की कहानी बढ़ने के साथ दर्शक देखेंगे। वैसे इस सीरियल का ट्रेलर लोगों का ध्यान पहले ही खींच चुका है, जिसमें अनन्या को कबीर को न्यूज स्टूडियो में थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है।