फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show Sonali Kulkarni told a funny thing about the intimate scene Ravi Kishan hid his face in shame after hearing

The Kapil Sharma Show: सोनाली कुलकर्णी ने इंटीमेट सीन के बारे में बताई मजेदार बात, सुनकर रवि किशन ने शर्म से छिपाया मुंह

Sun, 19 Dec 2021 08:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Dec 2021 08:05 AM IST
सार

सोनाली कुलकर्णी ने कपिल शर्मा के शो में रवि किशन संग हुए इंटीमेट सीन के बारे में एक मजेदार बात बताई। इस दौरान अभिनेता शर्म से लाल होते हुए नजर आए।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Sonali Kulkarni told a funny thing about the intimate scene Ravi Kishan hid his face in shame after hearing
सोनाली कुलकर्णी, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो फैंस के बीच हमेशा चर्चाओं में रहता है। इस शो में हर हफ्ते मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार शामिल होते हैं, जो अपनी फिल्म से लेकर गानों तक का प्रमोशन करते दिखाई देते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन, एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी और सचिन खेडेकर पहुंचे। इस दौरान रवि, सोनाली और सचिन खेडेकर ने कपिल शर्मा के साथ ढेर सारी मस्ती की। ये तीनों कलाकर यहां पर अपनी वेब सीरीज ‘whistleblower’ का प्रमोशन करने पहुंचे। इस वेब सीरीज में सोनाली ने रवि किशन की पत्नी का किरदार निभाया है और इसी वजह से दोनों के सीरीज में रोमांटिक सीन्स भी है, जिस बारे में कपिल शर्मा के शो में बात हुई।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Sonali Kulkarni told a funny thing about the intimate scene Ravi Kishan hid his face in shame after hearing
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस एपिसोड में सोनाली कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने और रवि किशन ने कैसे सारे इंटीमेट सीन किए। इस दौरान सोनाली ने ‘वेल डन अब्बा’ में हुए इंटीमेट सीन के बारे में भी बात की, जिसमें वह और रवि साथ थे। मजे की बात तो ये है कि जब सोनाली इस बारे में बता रही थीं, तब रवि किशन काफी शर्माने लगे थे। सोनाली इस शो में फिल्म का नाम लिए बिना कहती हैं, ‘मुझे रवि के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। श्याम बाबू ने बोला- ‘एक रोल है, करोगी?’ मैंने कहा- ‘करुंगी’। ‘तुम बीवी हो और रवि किशन तुम्हारे पति होंगे।’ मैंने कहा, ‘ठीक है, बढ़िया।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Kapil Sharma Show (@tksshowofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Sonali Kulkarni told a funny thing about the intimate scene Ravi Kishan hid his face in shame after hearing
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सोनाली कहती हैं, ‘डारेक्टर ने उस सीन के बारे में मुझे बताया कि अब तुम्हें रवि के ऊपर कूदना है। पलंग तोड़ दो।’ सोनाली की ये बात सुनकर रवि काफी शर्माने लगे। वह कहते हैं, ‘अरे बाप रे।’ इसके आगे सोनाली अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मैं शर्म से पानी पानी हो गई, पर साथ में रवि था, तो मजा भी बहुत आया।’ एक्ट्रेस की ये बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। इतना ही नहीं, रवि किशन तो शर्म से पानी पानी हो गए। वह शर्म के मारे अपना मुंह तक छिपाने लगे थे।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Sonali Kulkarni told a funny thing about the intimate scene Ravi Kishan hid his face in shame after hearing
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

शो के इस सीन का एक प्रोमो चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया, जिस पर अब फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कहा, ‘क्या ये फैमिली शो नहीं है?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘सोनाली नहीं, रवि शर्म से पानी-पानी हो गए।’ वहीं, कुछ फैंस ने वीडियो के कमेंट में हंसने वाले खूब सारे इमोजी भी शेयर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed