फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show replaced by Indias Got Talent show to off air after Amisha Patel Sunny Deol last episod

TKSS: जल्द ऑफ एयर होगा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग के बाद चैनल पर यह टैलेंट शो करेगा दर्शकों मनोरंजन

Wed, 21 Jun 2023 10:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Jun 2023 10:56 AM IST
सार

कपिल शर्मा ने हाल ही में एक पोस्टर साझा किया था, जिसके मुताबिक कॉमेडियन 8 जुलाई को यूएस में अपना पहला शो करेंगे। इस बीच, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसकी जगह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' लेगा।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show replaced by Indias Got Talent show to off air after Amisha Patel Sunny Deol last episod
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक धमाल मचाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसके हर सीजन के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडी शो का आखिरी एपिसोड गदर 2 के कलाकार सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ होगा। लेकिन क्या सवाल यह उठता है कि आखिर 'द कपिल शर्मा शो' के ऑफ एयर होने के बाद इसकी जगह कौन सा शो प्रसारित किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show replaced by Indias Got Talent show to off air after Amisha Patel Sunny Deol last episod
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : social media

इंडियाज गॉट टैलेंट करेगा रिप्लेस
एक मीडिया संस्थान को 'द कपिल शर्मा शो' के सूत्र ने बताया कि, 'टीम ने इस सीजन के आखिरी एपिसोड को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। सीजन का आखिरी एपिसोड या तो 2 जुलाई या 9 जुलाई को प्रसारित होगा। इसके अलावा, द कपिल शर्मा शो का टाइम स्लॉट इंडियाज गॉट टैलेंट द्वारा लिया जाएगा, जिसमें शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह मेहमान जज बने दिखाई देंगे।' तो मतलब साफ है, 'द कपिल शर्मा शो' के बाद लोगों का मनोरंजन करने के लिए टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' आने वाला है। गौरतलब है 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पिछले सीजन में मनोज मुंतशिर भी जज के रूप में नजर आए थे, लेकिन 'आदिपुरुष' विवाद के चलते उन्हें इस सीजन से हटा दिया गया है।
Adipurush: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show replaced by Indias Got Talent show to off air after Amisha Patel Sunny Deol last episod
कपिल शर्मा - फोटो : social media

यह होगा 'द कपिल शर्मा शो' का लास्ट एपिसोड
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कपिल शर्मा शो' के आखिरी एपिसोड में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' का प्रमोशन करने आएंगे। इसके बाद अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला अपने शो 'द नाइट मैनेजर' के सीक्वल का प्रचार करेंगे। इन सितारों के साथ प्रसारित होने वाले ये एपिसोड इस सीजन के आखिरी एपिसोड्स होंगे। इनके प्रसारण के बाद कपिल शर्मा और उनकी टीम एक महीने के दौरे के लिए यूएसए जाएगी और इसकी वजह से ही शो से ब्रेक ले रही है।
Adipurush: रावण के लिए ओम राउत की पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान! जानिए किसको ऑफर किया गया था 'लंकेश' का किरदार

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show replaced by Indias Got Talent show to off air after Amisha Patel Sunny Deol last episod
कपिल शर्मा - फोटो : social media

यूएस में लोगों का मनोरंजन करेंगे कपिल
इस बीच, कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने आगामी यूएस टूर की डीटेल्स साझा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर के अनुसार कपिल शर्मा 8 जुलाई को अमेरिका में अपना पहला शो करेंगे। यह पहली बार नहीं है जब 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो रहा है। इससे पहले भी यह शो ऑफ-एयर हो गया था, लेकिन सितंबर 2022 में एक नए सीजन के साथ लौटा था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed