{"_id":"61e6aa60091c9b7f3c2f9282","slug":"the-kapil-sharma-show-guru-randhawa-s-hilarious-reaction-to-nora-fatehi-calling-him-paaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: अभिनेत्री नोरा फतेही ने गुरु रंधावा को कहा 'पाजी', मिला यह मजेदार जवाब...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma Show: अभिनेत्री नोरा फतेही ने गुरु रंधावा को कहा 'पाजी', मिला यह मजेदार जवाब...
Tue, 18 Jan 2022 05:25 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:25 PM IST
सार
टीवी जगत का लोकप्रिय रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही और गुरु रंधावा पहुंचे थे। नोरा और उनके कथित प्रेमी गुरु रंधावा कपिल शर्मा के शो में अपने हाल ही में लॉन्च गाने 'डांस मेरी रानी' के प्रमोशन के लिए आये थे।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
टीवी जगत का लोकप्रिय रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही और गुरु रंधावा पहुंचे थे। नोरा और उनके कथित प्रेमी गुरु रंधावा कपिल शर्मा के शो में अपने हाल ही में लॉन्च गाने 'डांस मेरी रानी' के प्रमोशन के लिए आये थे। कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल पर इस एपिसोड का एक बिना सेंसर वाला वीडियो जारी किया गया। जिसमें गायक गुरु रंधावा का नोरा फतेही को दिया गया मजेदार जवाब भी शामिल है।
विज्ञापन
इस बिना सेंसर वाले वीडियो में गुरु रंधावा अभिनेत्री नोरा फतेही को उनको 'पाजी' बुलाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नोरा फतेही ने कहा- पाजी, गुरु रंधावा बोले- मर गया आज...
इस वीडियो में गुरु रंधावा उस वक्त की एक घटना बता रहे हैं जब दोनों को पैपराजी ने पकड़ा था और फोटोग्राफरों ने गायक से "गुरु पाजी फोटो, गुरु पाजी फोटो" कहकर उनकी तस्वीरें मांगीं थी। वह जब यह घटना बता रहे थे तो उस वक्त नोरा ने भी उन्हें 'पाजी' कह दिया, जिस पर गुरु रंधावा ने कहा, "मर गया आज"।
विज्ञापन
इसके बाद और ज्यादा मजेदार घटना घटी। जब गुरु रंधावा ने नोरा फतेही को इस शब्द का अर्थ बताया तो नोरा ने तुरंत उन्हें 'बाबू' कहा। दरअसल, पंजाबी भाषा में 'पाजी' का मतलब बड़ा भाई होता है। गुरु रंधावा कहते हैं, “मेरे को पाजी बोला इसने, मैं मर गया। मैंने फिर उसे मतलब बताया, कह रही है ठीक है, ठीक है, बाबू'। जब कपिल शर्मा ने नोरा से कहा कि वह इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो नहीं देखते हैं, तो अभिनेत्री ने कहा कि वह इससे आहत है।
विज्ञापन