फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show go off air temporarily know the reason behind it and last streaming date

Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा शो' होने जा रहा बंद? पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Sat, 15 Apr 2023 02:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Apr 2023 02:34 PM IST
सार

'द कपिल शर्मा शो' के जल्द ऑफ एयर होने की खबर है। वहीं, इसके पीछे की बड़ी वजह भी सामने आ गई है। 
 

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show go off air temporarily know the reason behind it and last streaming date
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ सालों से अपने 'द कपिल शर्मा शो' से दर्शकों को गुदगुदाते आ रहे हैं। हालांकि, इस शो से जुड़ी जो नई डिटेल सामने आई है उससे कॉमेडियन के फैंस को झटका लगना लाजमी है। रिपोर्ट की मानें तो, यह शो अस्थायी रूप से बंद होने जा रहा है। वहीं, इसके पीछे का कारण क्या है आइए जान लेते हैं- 

विज्ञापन

जल्द ऑफ एयर होगा 'द कपिल शर्मा शो' ?

'द कपिल शर्मा शो' को लेकर जानकारी है कि यह कुछ समय के लिए बंद हो जाएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। वहीं, निर्माताओं को भी इस ब्रेक के दौरान शो और कुछ कलाकारों में बदलाव लाने का मौका मिल जाएगा। 

विज्ञापन

शो के ऑफ एयर होने के पीछे यह वजह 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द कपिल शर्मा शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, 'सीजनल ब्रेक ने वास्तव में शो के लिए काम किया है जिससे हमें कंटेंट और कलाकारों के मामले में चीजों को बेहतर करने का मौका मिला है। इसके अलावा, कॉमेडी एक कठिन शैली है और एक्टर्स को एक ब्रेक की आवश्यकता होती है ताकि वह भी बोर ना हो जाएं।' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोर्स ने बताया है कि अभी इसकी फाइनल डेट कन्फर्म नहीं की गई है लेकिन टीम के मई में शूट पूरा करने की संभावना है। इस तरह सीजन का आखिरी एपिसोड जून में स्ट्रीम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिशियल घोषणा का अब भी इंतजार 

सूत्र ने कपिल शर्मा की बात करते हुए आगे कहा, 'कपिल शर्मा का एक इंटरनेशनल दौरा भी है, इस वजह से भी ब्रेक लेने का फैसला किया गया है। टीम आखिरी शूट के लिए प्लानिंग कर रही है। वहीं, यह शो किस दिन ऑफ एयर होगा इसकी डिटेल आनी बाकी है।' वहीं, अब तक इन रिपोर्ट्स पर शो के मेकर्स या कॉमेडियन कपिल शर्मा की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed